घर के बाहर सो रहे परिवार को ट्रक ने कुचला, एक बच्चे ने मौके पर ही तोड़ा दम

कोटपूतली (जयपुर)। जयपुर के कोटपूतली में एक अनियंत्रित ट्रक ने घर के बाहर सो रहे लोगों को कुचल दिया जिससे एक बच्चे की मौत हो गई। इसके बाद ट्रक बिजली के एक पोल से टकरा गया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है। जानिए कैसे हुआ हादसा …
घर के बाहर सो रहे परिवार को ट्रक ने कुचला, एक बच्चे ने मौके पर ही तोड़ा दम
– संजय अपने परिवार के साथ कोटपूतली के बानसूर रोड पर धर्मकांटे के पास रहता है।
– बीती रात को वह चारपाइयों पर अपने पत्नी व बेटे गोविंद (16) के साथ घर के बाहर सो रहा था। रात को करीब दो बजे वहां से एक ट्रक गुजरा।
– ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया और संजय के परिवार की चारपाइयों पर चढ़ गया। इससे तीनों बुरी तरह घायल हो गए।
– ट्रक तेजी के कारण चारपाई को टक्कर मारते हुए एक बिजली के पोल से टकरा कर रुका। ट्रक रुकते ही ड्राइवर वहां से भाग खड़ा हुआ।

ये भी पढ़े: धौलपुर- भरतपुर के जाट OBC में नहीं सामान्य श्रेणी में माने जाएंगे, आयोग का अादेश

– ट्रक की टक्कर की जोरदार आवाज से आस-पास के घरों से लोग बाहर आ गए।
– लोगों ने पुलिस को फोन किया तथा घायलों को संभाला। थोड़ी देर में पुलिस वहां पहुंच गई।
– पुलिस ने तीनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां डाक्टरों ने गोविंद को मृत घाेषित कर दिया।

ट्रक किया जब्त
– पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया। पुलिस ने ट्रक ड्राइवर का पता लगवाया है तथा उसकी तलाश कर रही है।
– पुलिस ने ट्रक के मालिक को सूचना दे दी है।
 
ताले ठीक करता है संजय
– पुलिस के अनुसार संजय अलवर का रहने वाला है तथा ताले ठीक करने का काम करता है।
– गर्मी के कारण उसका परिवार घर के बाहर ही सो रहा था। उन्होंने सपने में भी नहीं सोचा था कि उनके बेटे को मौत ऐसे ले जाएगी।
Back to top button