सेंसेक्स में 1300 अंकों की तेजी

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज यानी 7 जून को शेयर बाजार में तेजी देखने को मिल रही है। फिलहाल सेंसेक्स 1395 अंकों की तेजी के साथ 76,470 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, निफ्टी में 385 अंक की बढ़त है, ये 23,207 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। 

सपाट बंद हुए अमेरिकी बाजार

गुरुवार को अमेरिकी मार्केट में फ्लैट कारोबार देखने को मिला। डाओ जोन्स 79 अंक चढ़कर 38,886 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डेक और S&P 500 इंडेक्स हल्की गिरावट के साथ बंद हुए थे। नैस्डेक 14 अंक गिरकर 17,173 के स्तर पर और S&P 500 इंडेक्स 1. अंक गिरकर 5,352 के स्तर पर बंद हुआ।

कल FIIs ने ₹6,868 करोड़ की बिकवाली की

फॉरेन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स ने गुरुवार को अपनी बिकवाली जारी रखी, उन्होंने ₹6,867.72 करोड़ के भारतीय शेयर बेचे। जबकि, डोमेस्टिक इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स ₹3,718.38 करोड़ के शेयर खरीदे।

कल बाजार में रही थी बढ़त

इससे पहले कल यानी 6 जून को सेंसेक्स तेजी देखने को मिली थी। सेंसेक्स 692 अंक की तेजी के साथ 75,074 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी 201 अंक की बढ़त रही। ये 22,821 के स्तर पर बंद हुआ था। मिडकैप इंडेक्स में 2.28% और स्मॉलकैप इंडेक्स में 3.06% की तेजी रही।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 23 में बढ़त और 7 में गिरावट रही। वहीं, टेक, सरकारी बैंक और रियल्टी शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी रही। टेक महिंद्रा का शेयर टॉप गेनर रहा, यह 4.43 % चढ़कर 1,323 रुपए पर बंद हुआ। अडाणी ग्रुप के सभी 10 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए थे।

Back to top button