प्रधानमंत्री आज जालौर और बांसवाड़ा में करेंगे सभाएं

लोकसभा चुनावों के दूसरे चरण में 26 अप्रैल को बांसवाड़ा और जालौर लोकसभा क्षेत्र में चुनाव होने हैं। इसी के चलते आज प्रधानमंत्री मोदी जालौर में भाजपा प्रत्याशी लुंबाराम चौधरी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे महेंद्रजीत सिंह मालवीय के पक्ष में सभा करने बांसवाड़ा पहुंचेंगे।
पीएम मोदी दोपहर 1:30 बजे जालौर की सभा में पहुंचेंगे। शाम 4 बजे बांसवाड़ा में प्रधानमंत्री मोदी की जनसभा होगी। प्रधानमंत्री मोदी की रैली को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बांसवाड़ा में कॉलेज मैदान में पीएम भाजपा प्रत्याशी महेंद्रजीत मालवीय के लिए रैली को संबोधित करेंगे। साथ ही बागदौरा विधानसभा उपचुनाव के उम्मीदवार सुभाष तंबोलिया के लिए भी वोट मांगेंगे।





