जल्द ही भारत में Gogoro पेश करेगा अपना इलेक्ट्रिक स्कूटर, नहीं होगी बैटरी खत्म होने की टेंशन…

इस महीने की शुरुआत में खबर आई थी कि हीरो मोटोकॉर्प, ताइवान बेस्ड इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मेकर कंपनी Gogoro के साथ मिलकर अपने एक नए इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर लाइनअप पर काम कर रहा है। Gogoro न सिर्फ इलेक्ट्रिक व्हीकल्स का निर्माण करने वाली कंपनी हैं, बल्कि यह बैटरी स्वैपिंग का ऑप्शन भी देती है। अब एक नए डेवलपमेंट के अनुसार Gogoro ने भारत में अपने Gogoro Viva electric scooter को रजिस्टर्ड करवा लिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार Gogoro और हीरो मोटोकॉर्प के बीच एक डील हुई है जिसके तहत Gogoro भारत में इलेक्ट्रिक व्हीलक्ल बनाने में हीरो की मदद करेगा। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार Gogoro Viva इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री हीरो मोटोकॉर्प आउटलेट्स पर ही की जा सकती है।
फीचर्स : ताइवान के इस इलेक्ट्रिक व्हीकल्स कंपनी Gogoro में फीचर्स की भी कमी नहीं है। इसका सबसे खास फीचर है कि यह स्कूटर बैटरी स्वैपिंग टेक्नोलॉजी भी सपोर्ट करता है।, यानी आप इसे चार्ज करने की जगह इसकी बैटरी स्वैप भी कर सकते हैं। इसके अलावा इसमें एलईडी लाइटिंग, एक स्मार्टफोन-इनेबल एलसीडी इंस्ट्रूमेंट कंसोल, दो राइड मोड, रीजनरेटिव ब्रेकिंग और कीलेस इग्निशन जैसे फीचर्स दिए गए हैं।





