फिल्म रिलीज से पहले इस हीरोइन ने लगाया अक्षय पर शर्मिंदा कर देने वाला आरोप

एक्टर अक्षय कुमार कितने बड़े मजाकिया हैं ये किसी से छिपा नहीं है और उनके दोस्त और फिल्म इंडस्ट्री के लोग भी उनकी इस आदत से वाकिफ हैं। लेकिन हाल ही में अक्षय ने हुमा कुरैशी के साथ कुछ ऐसा किया कि वो खुद को अपमानित महसूस करने लगीं और किसी से नजरें मिलाने लायक नहीं रहीं।

अक्षय और हुमा जल्द ही रिलीज होने वाली फिल्म ‘जॉली एलएलबी 2’ में काम कर रहे हैं और इस फिल्म की शूटिंग के दौरान अक्षय ने हुमा का मजाक बनाने के लिए एक प्लान बनाया। उन्होंने मौका देखते ही हुमा का फोन चुरा लिया और उससे बॉलीवुड के बाकी एक्टरों को हुमा की तरफ से शादी का प्रपोजल भेज दिया।
ऋषि कपूर अमिताभ में जुबानी जंग ,ऋषि कपूर ने अमिताभ को बताया घमंडी
हुमा इस बात से अंजान थीं और बाकी सभी एक्टर हुमा से शादी का प्रपोजल आने पर हैरान थे। लेकिन बाद में जैसे ही हुमा को पता चला कि ये हरकत अक्षय ने की है तो उन्होंने खुद को बेहद अपमानित और शर्मिंदा महसूस किया।
हुमा ने इसका खुलासा कपिल शर्मा के शो ‘ द कपिल शर्मा शो’ पर किया, जिसमें उनके साथ अक्षय कुमार भी नजर आए। बेशक हुमा को बाद में इस वाकये पर हंसी आई लेकिन उस वक्त हंसी उनके लफ्जों से कोसों दूर थी।
वैसे इतना तो है कि हुमा अब आगे के लिए सावधान हो गई होंगी कि सेट पर वो अपना फोन इधन-उधर ना छोड़ें।





