हज सब्सिडी बंद करेगी मोदी सरकार, ओवैसी की भी यही दरकार!

नई दिल्ली। केंद्र सरकार के अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय ने छह एक्सपर्ट्स की एक कमेटी बनाई है। यह कमेटी यह पता लगाएगी कि मुस्लिम हज यात्रियों को दी जाने वाली सब्सिडी व्यवहारिक और असरदार है या नहीं? गौरतलब है कि 2012 में सुप्रीम कोर्ट ने इस प्रथा को बंद करने के लिए कहा था।
अभी अभी: मोदी सरकार को लेकर हुआ सबसे बड़ा खुलासा, जान चौंक पड़ेंगे आप!

हज सब्सिडी की समीक्षा करेगी मोदी सरकार
वहीं, एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी भी हज सब्सिडी खत्म करने के पक्ष में हैं। उन्होंने कहा कि सब्सिडी के नाम पर 690 करोड़ रुपए बीमार एयरलाइन को दिए जाते हैं। इसका फायदा मुस्लिम तीर्थयात्रियों को नहीं मिलता है।
मोदी सरकार ने कर दिया बड़ा फैसला, भागकर जाइए पेट्रोल पंप
ओवैसी ने कहा कि इस रकम को मुस्लिम लड़कियों की शिक्षा पर खर्च किया जाए। उन्होंने कहा कि इस सब्सिडी को खत्म कर देना चाहिए क्योंकि मुस्लिमों को अपनी धर्म यात्रा के लिए सरकार से मदद की जरूरत नहीं है।





