अभियुक्त प्रधान की गिरफ्तारी को लेकर सौंपा ज्ञापन

सुलतानपुर,19 दिसम्बर (UjjawalPrabhat.Com)। मॉडल प्राथमिक विद्यालय वैदहा की प्रधानाध्यापिका कांती सिंह के साथ गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने वाले ग्राम प्रधान शैलेश कुमार सिंह उर्फ दीपू सिंह के विरुद्ध पीड़िता प्रधानाध्यापिका ने उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पाण्डेय, मंत्री दिनेश उपाध्याय व रणवीर सिंह राजेन्द्र सिंह के साथ विभिन्न धाराओं में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया, लेकिन अभियुक्त ग्राम प्रधान की गिरफ्तारी न होने से जिले के शिक्षकों में आक्रोश व्याप्त हो गया है। बुधवार को संयोजक बृजेन्द्र त्रिपाठी, दिनेश उपाध्याय, राजेन्द्र सिंह, रमेश तिवारी, घनश्याम वर्मा, बैभव भटनागर, संजय सिंह आदि के साथ पचासों की संख्या में कांती सिंह ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच कर ग्राम प्रधान की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए ज्ञापन सौंपा। जिस पर एसपी अनुराग वत्स ने प्रकरण को तत्काल संज्ञान लेते हुए एसओ गोसाईगंज को कार्यवाही के लिए आदेशित किया। साथ ही दोषी के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही का आश्वासन दिया। इस अवसर पर राजीव मिश्र, मनोज मौर्य, अंजना त्रिपाठी, दीपिका दूब,े अन्नपूर्णा शुक्ला, शायमा, अजीज, कंचनलता, पूजा यादव, ज्योति सिंह समेत आदि मौजूद रहें।
रिपोर्ट- रोहित दूबे





