Health Tips : इन 5 चीजों के सेवन से खत्म हो जाती हैं मर्दाना ताकत

पति-पत्नी के रिश्ते को मजबूत और खूबसूरत बनाने में प्यार और विश्वास के साथ ही उसे जताने के तरीके यानि शारीरिक या यौन संबंध भी बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, लेकिन आज के दौर में बदले हुए लाइफस्टाइल और खानपान की आदतें पति-पत्नी के रिश्तों के बीच दूरियों का वजह बनती जा रही हैं। मर्दाना ताकत को कम करने वाले फूड्स भी इसमें शामिल हैं। इस बात को सुनकर शायद आपको यकीन नहीं होगा। 

दरअसल हम दिनभर में कई ऐसी चीजों का सेवन करते हैं। जाने-अनजाने में हमारी शारीरिक संबंध बनाने की इच्छा को धीरे-धीरे कम कर रही है। दरअसल शरीर में टेस्टेस्टेरोन का स्तर कम हो जाने से इसका शारीरिक संबंध बनाने की इच्छा पर असर पड़ता है। अगर इन फूड्स (खाद्य पदार्थों) का सेवन लंबे समय तक किया जाए, तो ये आपके यौन जीवन को पूरी तरह से खत्म भी कर सकता है।
इसलिए आज हम आपको उन फूड्स (खाद्य पदार्थों) के बारे में बता रहे हैं। जिससे आप उनसे थोड़ी दूरी बना सके और अपने रिश्ते की खूबसूरती और मजबूती को बरकरार रख सकें।
शारीरिक संबंध ना बनाने के साइड इफेक्ट्स, शरीर में होते हैं ये 5 बदलाव
अगर आप अपने रिश्ते को मजबूत बनाए रखना चाहते हैं और उसमें वहीं रोमांच बनाएं रखना चाहते हैं, तो वाइट ब्रेड खाना छोड़ दें या कम कर दें। ये आपके लिए आपके लिए बेहद नुकसानदायक साबित हो सकता है।
क्योंकि वाइट ब्रेड में रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है, जो पुरूषों के शरीर में मौजूद 2/3 जिंक को कम कर देता है। आपको बता दें, पुरूषों में शारीरिक संबंध बनाने की क्षमता को बूस्ट करने के लिए जिंक बेहद जरुरी होता है।
अगर आप अक्सर अपनी सांसों को ताजा रखने के लिए पुदीने से बने मॉउथ फ्रेशनर का यूज करते हैं, तो ठहर जाइए, क्योंकि मॉउथ फ्रेशनर में मैन्थॉल नामक रसायन का यूज किया जाता है।
इसके ज्यादा इस्तेमाल से धीरे-धीरे आपके शरीर में टेस्टेस्टेरोन के स्तर में कमी आती है। जिसका असर सीधे तौर पर आपकी शारीरिक संबंध बनाने की इच्छा पर पड़ता है।





