कच्चे आम के इन फायदों को जानकर आप हैरान हो जायेंगे

गर्मी का मौसम दस्तक दे चूका हैं| गर्मी यानी आम का मौसम| इन दिनों लोग आम खाना बहुत पसंद करते हैं| गर्मी की तपती धूप में कच्चा आम खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है| हम भारतीय गर्मियों के मौसम का बेसब्री से इंतजार करते हैं क्योंकि इसी मौसम में कच्चे आम खाने का मजा मिलता| कच्चे आम की खटास आज भी मन को बेचैन कर देती हैं| कच्चा आम का नाम सुनते ही मुहं में पानी आ जाता हैं| कुछ लोग कच्चा आम खाने के शौकीन है तो कुछ लोग पका हुआ आम खाने के शौकीन होते है| विशेषज्ञों की माने तो कच्चे आम में इतने पोषक तत्व पाए जाते हैं, जिनसे कई बीमारियों में आराम मिल सकता है|