शारीरिक शोषण, शरीर और दिमाग को इस तरह बना देता है खोखला, जानकार चौंक जायेंगे
कुछ महीनों पहले दुनियाभर में #MeToo कैंपेन चला था। इस कैंपेन के आते ही महिलाओं ने आगे आकर स्वीकारा था कि जीवन के किसी दौर में वो भी यौन शोषण का शिकार हो चुकी हैं। हम सभी इस बात से वाकिफ हैं कि जब किसी महिला के साथ बलात्कार जैसा गंभीर हादसा होता है तो इसका उसके शरीर के साथ ही मन और दिमाग पर भी बहुत गहरा असर पड़ता है।
लेकिन शारीरिक शोषण या यौन शोषण सिर्फ दुष्कर्म तक ही सीमित नहीं है। ऑफिस या सड़क पर यूं ही किसी का छूकर चले जाना, भद्दे कमेंट पास करना, घूरना या पीछा करना जैसी हरकतें भी शोषण के अंतर्गत ही आती हैं। मगर खुद महिलाएं भी कभी नहीं सोचती है कि इन सबका उनकी शारीरिक और मानसिक स्थिति दोनों पर भी असर पड़ सकता है।
शारीरिक शोषण सिर्फ महिलाओं ही नहीं बल्कि पुरुषों का भी होता है। उन्हें कॉलेज, होस्टल्स या ऑफिस में भी प्रताड़ना का सामना करना पड़ता है। आमतौर पर हम इन घटनाओं को इग्नोर कर देते हैं। लेकिन जब पानी सिर के ऊपर से जाने लगता है तो स्थिति बिगड़ती जाती है।
आज हम आपको बताएंगे कि इस तरह के शोषण आप पर क्या प्रभाव डालते हैं और आप इनसे किस तरह खुद का बचाव कर सकते हैं। ऑफिस से लेकर सड़क तक और कभी-कभी तो घर पर भी यौन शोषण का सामना तो करना ही पड़ता है। जब भी आपके साथ ऐसी कोई हरकत होती है तो आप उसे चाहकर भी नहीं भुला पाते हैं। आइए बात करते हैं, ये कैसे आपके जीवन को प्रभावित करती है।