IAS फैमिली सुसाइड मामला: SC ने CBI से पूछा- रेड के बाद पत्नी-बेटी ने क्यों जान दी

नई दिल्ली.कॉर्पोरेट अफेयर्स मिनिस्ट्री के डायरेक्टर जनरल रहे बाल कृष्ण बंसल की फैमिली के सुसाइड केस में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई से 2 हफ्ते में जवाब मांगा है। सोमवार को जांच के लिए दायर पिटीशन पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने सीबीआई डायरेक्टर से पूछा, ”बंसल की गिरफ्तारी के बाद अफसरों ने उनके घर पर छापेमारी की। इसके बाद उनकी पत्नी और बेटी ने सुसाइड क्यों कर लिया? बंसल ने अपने सुसाइड नोट में आरोप लगाए हैं कि अफसरों ने उन्हें और फैमिली की महिलाओं को प्रताड़ित किया।” बता दें कि जुलाई, 2016 में सीबीआई ने बंसल को घूसखोरी के आरोप में गिरफ्तार किया था। इसके बाद उनकी पत्नी और बेटी ने सुसाइड कर लिया। कुछ महीने बाद बंसल और बेटे ने भी फांसी लगा ली थी।
कब हुई थी IAS बंसल की गिरफ्तारी?
– सीबीआई ने 16 जुलाई, 2016 को IAS बंसल को दिल्ली के एक होटल से रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया था। जांच एजेंसी के मुताबिक, वे मुंबई की फॉर्मा कंपनी के रिप्रेजेंटेटिव से 176 करोड़ रु. की ठगी को दबाने के लिए 9 लाख रु. की घूस ले रहे थे। उन्होंने 50 लाख रुपए मांगे थे। इस मामले में अनुज सक्सेना (टीवी एक्टर) पर बिचौलिये के तौर पर काम करने का आरोप है।
– बंसल की गिरफ्तारी के कुछ दिन बाद पत्नी सत्यबाला और बेटी नेहा ने ईस्ट दिल्ली के मधु विहार स्थित घर में सुसाइड कर लिया। तब उन्होंने अलग-अलग नोट में सीबीआई रेड से परेशान होने की बात लिखी थी। कहा था कि अब जीने की इच्छा नहीं है। हमारी मौत के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है।
ये भी पढ़ें: जाह्नवी कपूर के इस डांस मूव्स के हो जाएंगे कायल, देखें वीडियो
– बता दें कि बंसल के घर और कुछ ठिकानों पर CBI ने छापेमारी की थी। इस दौरान 60 लाख रुपए कैश मिले थे। 20 प्रॉपर्टी पेपर और 60 बैंक खातों के डिटेल मिली थी।
2 महीने बाद बंसल और बेटे ने भी फांसी लगाई
– पत्नी और बेटी की मौत के बाद बंसल परिवार मुश्किलों से गुजर रहा था। बेटा योगेश सोसाइटी से कट चुका था। उसकी मेडिकल कंडीशन के आधार पर बंसल को सितंबर में जमानत मिली थी। लेकिन 27 सितंबर, 2016 को बंसल ने पत्नी और योगेश ने बहन के कमरे में फांसी लगा ली।
– पड़ोसियों के मुताबिक, जान देने से कुछ दिन पहले बंसल ने घर में महामृत्युंजय जाप कराया था। पुजारी को कुछ रुपए देकर कहा था कि दोनों कुछ दिनों के लिए शहर से बाहर जा रहे हैं।
ये भी पढ़ें: सपना का ऐसा डांस देखकर हक्की-बक्की रह गईं ‘पद्मावती’ और घरवाले
बंसल ने CBI अफसरों पर प्रताड़ना के आरोप लगाए
– दिल्ली पुलिस को बंसल के घर में 5 सुसाइड नोट मिले थे। सभी में बंसल और योगेश के एक-एक फोटो अटैच थे। रिश्तेदारों के मोबाइल नंबर भी लिखे थे।
– बंसल ने सुसाइड नोट्स में लिखा था- ”सीबीआई रेड, बड़ा अपमान है। अब वे जिंदा नहीं रहना चाहते हैं। मेरी गिरफ्तारी के बाद कुछ अफसरों ने पत्नी और बेटी को प्रताड़ित किया।”
– बता दें कि आईएएस बीके बंसल कॉरपोरेट अफेयर्स मिनिस्ट्री में एडिशनल सेक्रेटरी लेवल के अफसर थे।
ये भी पढ़ें: ‘भाभीजी घर पर हैं’ की गोरी मेम की इन तस्वीरों को देखकर लोग हुए पागल…
कुरियर से मीडिया को भेजे गए थे सुसाइड नोट
– पुलिस की जांच में सामने आया था कि बंसल और बेटे के सुसाइड नोट कुरियर के जरिए मीडिया संस्थानों और सीबीआई को भेजे गए थे।
– कुरियर कंपनी के मैनेजर के मुताबिक, 27 सितंबर की सुबह दो लड़के आए थे। उन्होंने 9 कुरियर अलग-अलग मीडिया संस्थान और सीबीआई को पोस्ट किए।





