भुवनेश्वर की इस परफॉर्मेंस को क्या अपने देखा…?

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज ने अपनी परफॉर्मेंस से सभी को चौंका दिया है। अपने FB पेज पर उन्होंने अपनी ‘डिनर डेट’ की फोटो डाली थी और साथ में बैठे शख्स को उन्होंने क्रॉप कर दिया था।

इसी के साथ उन्होंने लिखा था कि वह बहुत जल्द ही पूरी फोटो डाल कर साथ बैठे शख्स से मिलवाएंगे। उसके बाद फैंस और मीडिया लगातार अटकलें लगाए जा रहा था कि वह शख्स एक्ट्रेस अनुस्मृति सरकार है। लेकिन भुवी ने खुद सारी अटकलों को खारिज करते हुए पूरी तस्वीर ही अपलोड कर दी।
ये भी पढ़ें: रोमांचक जीत के बाद कप्तान दिनेश चांडीमल बोले, जीत के लिए केवल…
बता दें कि भुवनेश्वर ने फोटो डालते हुए खुद ही बता दिया कि फोटो में दिख रही लड़की उनकी बेटर हाफ नुपुर नागर हैं। हालांकि भुवी ने इससे ज्यादा तो कोई जानकारी नहीं दी लेकिन पूरी फोटो डालने का वादा जरूर पूरा कर दिया। बता दें कि इससे पहले भुवी का नाम साउथ इंडियन एक्ट्रेस अनुस्मृति सरकार के साथ जोड़ा जा रहा था।
हालांकि भुवी ने उस समय इस बात को गलत बताते हुए कहा था कि जब ऐसी कोई खबर होगी तो मैं खुद ही बताउंगा। बता दें कि भुवी टीम इंडिया के सबसे शर्मीले प्लेयर्स में से एक हैं, जो सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहते। और उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर उनके फीमेल फैंस के साथ ज्यादा फोटोज भी नहीं है।





