आरा (बिहार). यहां 15 साल की रेप पीड़िता ने गुरुवार को बच्चे को जन्म दिया था। इस दौरान नाबालिग रेप पीड़िता की मौत हो गई थी जिसके बाद रविवार को अब नवजात की भी मौत हो गई। बता दें कि शादी का झांसा देकर नाबालिग का यौन शोषण किया गया था। जब वो प्रेग्नेंट हो गई तो आरोपी ने उसे अपनाने से इनकार कर दिया। उधर, बदनामी के चलते लड़की के घरवालों ने घर में ही डिलीवरी कराई जिसके चलते नाबालिग की मौत हो गई थी।
ये है पूरा मामला…
– 15 साल की पीड़िता शुभांती कुमारी घास काटने लिए गांव के खेत में जाया करती थी।
– इसी दौरान सारीपुर गांव के रहने वाले आरोपी शैलेन्द्र चौधरी ने करीब दस माह से शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण करता रहा।
– इस दौरान नाबालिग प्रेग्नेंट हो गई। जब ये बात नाबालिग की फैमिली को पता चली तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
– 26 अगस्त 2017 को पीरो थाना में इस मामले में केस दर्ज कराया गया था। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी शैलेन्द्र को अरेस्ट कर लिया था।
– फिलहाल, आरोपी शैलेन्द्र आरा जेल में बंद है। आरोपी पीरो के सारीपुर गांव निवासी लालबाबू चौधरी का बेटा है।
बदनामी के चलते घर में ही कराई डिलीवरी
– इधर, समाज के लोक-लाज के डर से नाबालिग की फैमिली ने गुरूवार की सुबह आठ बजे शुभांती की घर पर ही डिलीवरी करा दी।
– इस दौरान उसकी हालत अधिक बिगड़ गयी। फिर दोपहर बारह बजे इलाज के लिए सदर अस्पताल के इमरजेंसी-वार्ड में लाया गया।
– ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर डॉक्टर अरूण कुमार ने देखने के बाद नाबालिग को मृत घोषित कर दिया।
न पिता का प्यार नसीब हुआ और न ही मां की ममता मिली
– नवजात को हॉस्पिटल के नवजात शिशु इकाई के बेबी वार्मर रुम में रखा गया था।
– यौन शोषण की शिकार नाबालिग का महिला थाना पुलिस ने केस दर्ज होने के बाद आरा सिविल कोर्ट में धारा- 164 के तहत बयान दर्ज करा दिया था।
– यह बयान केस में बहुत मायने रखता है। महिला थानाध्यक्ष पूनम कुमारी ने बताया कि नाबालिग की मेडिकल जांच में गर्भ की पुष्टि हुई थी।
– आगे जरूरत हुई तो बच्चे का डीएनए टेस्ट भी कराया जा सकता है। यह केस रेप और पास्को एक्ट के तहत दर्ज किया गया है।
– नाबालिग किशोरी की मां मानती देवी ने बताया कि केस उठाने के लिए जेल में बंद आरोपी के परिजन उस पर लगातार दबाव बना रहे थे।