इस वजह से भारत लौटा टीम का ओपनर बल्लेबाज, अब नहीं खेलेंगे…

नई दिल्ली। श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट सीरीज और इसके बाद वनडे सीरीज के चार मैचों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले भारतीय ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन भारत लौट आए हैं। धवन अब श्रीलंका के खिलाफ रविवार को खेले जाने वाले आखिरी वनडे मुकाबला और इसके बाद एकमात्र टी20 मैच में नहीं खेल पाएंगे। इस बात की जानकारी बीसीसीआइ ने दी।

यूपी के गांव से निकले इस फास्ट बॉलर ने क्रिकेट जगत मचा दिया तहलका
बीसीसीआई के मुताबिक धवन की मां का स्वास्थ्य ठीक नहीं हैं और वो उन्हें देखने भारत लौटे हैं। बीसीसीआई सचिव अमिताब चौधरी का कहना है कि फिलहाल उनकी मां की स्थिति स्थिर है और वो ठीक हो रही हैं। धवन के भारत लौटने के बाद सेलेक्टर्स ने उनकी जगह किसी अन्य खिलाड़ी को श्रीलंका भेजने का निर्णय नहीं लिया है क्योंकि अब भारत को श्रीलंका के खिलाफ सिर्फ दो मैच और खेलने हैं। टीम में धवन की जगह लेने के लिए दो ओनपर बल्लेबाज लोकेश राहुल और अजिंक्य रहाणे टीम में मौजूद हैं।
शिखर धवन चैंपियंस ट्रॉफी से ही कमाल की फॉर्म में हैं। श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उन्होंने भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाए थे और पहले वनडे में उन्होंने 132 रन की शानदार पारी खेली थी। वैसे धवन के जाने के बाद पांचवें वनडे में रोहित के साथ राहुल ओपनर के तौर पर उतरते हैं या फिर रहाणे को ओपनिंग करने का मौका मिलता है ये देखना दिलचस्प होगा। राहुल को तीन वनडे मैचों में नंबर 3, 4 और 5 पर आजमाया जा चुका है लेकिन वो अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए थे और अजिंक्य रहाणे को अब तक खेले गए चार वनडे मैचों में मौका नहीं मिला था।





