9 नवम्बर का राशिफल

मेष राशिफल— ऐसी गतिविधियों से दूर रहें जो आपके फोकस पर प्रभाव डालती हैं। जीवनसाथी की कोई बात कड़वी लग सकती है। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को थोड़े सम्भल कर बयान देने चाहिये। पूर्व नियोजित कार्यों में थोड़ी परेशानी आने की आशंका है। कोई बड़ा कार्य करने की इच्छाशक्ति मजबूत होगी।राशिफल

वृषभ राशिफल— उत्साहवर्धक सूचना मिलने की सम्भावना है। आज किसी से उधार न लें। आपके द्वारा लिये गए निर्णय सही साबित होंगे। नौकरीपेशा लोगों की सैलरी बढ़ सकती है। प्रेमीजन को विश्वास में लेने का प्रयास सम्भल कर करें। आपके सभी कार्य सफल होंगे।

मिथुन राशिफल— कोई बड़ा कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। शेयर मार्केट और जोखिम भरे निवेशों से आज दूर रहने की सलाह दी जाती है। किसी मित्र से उपहार की प्राप्ति हो सकती है। कार्यक्षेत्र में सम्मान प्राप्त होगा। आपकी काबिलियत में वृद्धि होगी। कॉमर्स के विद्यार्थियों के लिए दिन नये अवसरों के द्वार खोलने वाला साबित होगा।

कर्क राशिफल— दिन की शुरुआत थोड़ी सुस्त रहेगी, लेकिन शाम तक बेहतरीन परिणाम प्राप्त होंगे। नौकरी में आप काफी सक्रियता से कार्य करेंगे। आज काम से जी न चुरायें क्योंकि आज जितना कार्य करेंगे उतना ही शुभफल प्राप्त होगा। आज सावधानी पूर्वक अपने कार्यों को निपटाये। नये सम्पर्क बनाने के लिए समय उत्तम है।

सिंह राशिफल— आज वित्तीय स्थिति डगमगा सकती है। करीबी लोग पीठ पीछे षड्यन्त्र रच सकते हैं। अपने जज्बातों पर नियंत्रण रखें। नयी योजनाओं पर कार्य करने के लिये समय उत्तम नहीं है। कारोबार में बड़ा निवेश करने से बचें क्योंकि इससे आपको परेशान होना पड़ सकता है।

कन्या राशिफल— अपने ऑफिस में कुछ रेनोवेशन कर सकते हैं। रुके हुए कार्य पूरे होने के योग बन रहे हैं। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। बिगड़ते हुए कार्यों को सँवार लेंगे। प्रिय व्यक्तियों से मुलाकात होगी। व्यापार में आर्थिक लाभ हो सकता है।

तुला राशिफल— कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। घर में रिश्तेदारों का आगमन हो सकता है। नौकरी में पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सभी जिम्मेदारियों का भली-भांति निर्वाह करने का प्रयास करेंगे। आपसे ईर्ष्या रखने वाले लोग एक्सपोज होंगे।

वृश्चिक राशिफल—  छात्रों को पढ़ाई में ध्यान देने की आवश्यकता है। मन को फालतू की गतिविधियों में न भटकायें। प्रेम-सम्बन्धों को लेकर कुछ संवेदनशील हो सकते हैं। पुरानी समस्याओं से निजात मिलेगी। ऑफिस में काम में मन नहीं लगेगा। कारोबारियों को कुछ तकनीकी त्रुटियों के कारण समस्या हो सकती है।

धनु राशिफल— आज आपको कुछ कड़े फैसले लेने पड़ सकते है। काम का अतिरिक्त दबाव आपके स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है। यद्यपि आर्थिक लाभ के योग हैं, किन्तु छोटी-छोटी गलतियाँ भारी पड़ सकती है। सर्दी-जुकाम से आपको सावधान रहना चाहिये।

मकर राशिफल— शान्त और सकारात्मक दृष्टिकोण रखते हुए कार्य की गति बढायें। आय के नये साधन विकसित होंगे। कारोबार के विस्तार को लेकर हुई मीटिंग्स सफल रहेंगी। आज बॉस आपकी प्रशंसा करेगा। पराक्रम और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

कुम्भ राशिफल— आज भाग्य का पूरा सहयोग आपको प्राप्त होगा। धार्मिक गतिविधियों में मन लगेगा। जिन क्षेत्रों में प्रयास करेंगे सफलता मिलेगी। परिवार में सामंजस्य बना रहेगा। वाणी के प्रभाव से आपके कार्यों की प्रगति का मार्ग खुलेगा।

मीन राशिफल— किसी करीबी व्यक्ति से सम्बन्ध बिगड़ सकते हैं। बहुमूल्य वस्तुओं को सम्भाल कर रखें। कार्यक्षेत्र में उलझनों में फँस सकते हैं। आपकी सकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि होगी। किसी से वायदा न करें, क्योंकि स्थितियां ऐसी बनेंगी की आपको उसे पूरा करने में मुश्किल होगी।

Back to top button