कांग्रेस के 8 विधायक हुए गायब, मचा सियासी बवाल, बीजेपी पर लगाया गंभीर आरोप

मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह कमलनाथ सरकार को गिराने की साजिश रच रही रही है। भाजपा नेता कथित रूप से हरियाणा के एक होटल में आठ विधायकों को लेकर गए हैं। यह आरोप मध्य प्रदेश उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी ने लगाया है।

पटवारी से कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया था कि भाजपा का एक बड़ा नेता बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के विधायक को एक चार्टर्ड फ्लाइट में दिल्ली ले गया है। उन्होंने यह आरोप लगाया कि भाजपा ने कांग्रेस के विधायकों को खरीदने की कोशिश की। वहीं भाजपा ने इसे खारिज किया है।

भाजपा ने आरोप को गलत बताया

दूसरी ओर भाजपा ने मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय के दावे को खारिज कर दिया। पार्टी ने कहा कि उनका बयान 26 मार्च को मध्य प्रदेश में होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए फिर से नामांकन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आया है।

इसे भी पढ़ें: सीएम योगी का नया फरमान, अधिकारी और कर्मचारी चूहों को पकड़कर करें कैद, जानिए क्यों?

भाजपा के वरिष्ठ नेताओं पर आरोप

समाचार एजेंसी पीटीआइ को पटवारी ने फोन पर बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा, भूपेंद्र सिंह और रामपाल सिंह सहित भाजपा के वरिष्ठ नेताओं द्वारा एक साजिश के तहत हरियाणा के आठ विधायकों को जबरन एक होटल में ले जाया गया।

चार विधायक वापस आ गए हैं- पटवारी

पटवारी ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि विधायकों ने बताया कि उन्हें भाजपा नेताओं द्वारा जबरन ले जाया गया। उन्होंने आगे कहा कि हम उन्हें वापस लाने की कोशिश कर रहे हैं। उनमें से चार वापस आ गए हैं। वे आदिवासी विधायक बिसाहूलाल सिंह को जबरन ले गए हैं।

रमाबाई को साथ लेकर आए जीतू पटवारी 

समाचार एजेंसी एएनआइ ने एक वीडियो ट्वीट किया है। इसमें मध्यप्रदेश के मंत्री और कांग्रेस नेता जीतू पटवारी और जयवर्धन सिंह गुरुग्राम के मानेसर में आइटीसी रिज़ॉर्ट से रवाना हुए। बसपा की निलंबित विधायक रमाबाई उनके साथ हैं।  रमाबाई उन आठ विधायकों में से एक हैं जिन्हें कथित तौर पर भाजपा द्वारा हरियाणा ले जाया गया।

हालात नियंत्रण में- कमलनाथ 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिग्विजय और उनके मंत्री बेटे जयवर्धन सिंह भी विधायकों से मिलने के लिए हरियाणा होटल पहुंचे। इस बीच, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पीटीआइ को बताया, ‘हालात नियंत्रण में हैं। ऐसा कुछ नहीं है। विधायक वापस लौट आएंगे।’ कांग्रेस के सूत्रों के मुताबिक, जिन आठ विधायकों को हरियाणा ले जाया गया है, उनमें से चार कांग्रेस के हैं, एक निर्दलीय है, जबकि बाकी सभी बसपा और सपा के हैं।

दिग्विजय के बयान पर चौहान का पलटवार

नई दिल्ली में सोमवार को पत्रकारों से बात करते हुए, दिग्विजय ने आरोप लगाया कि कमलनाथ सरकार को अस्थिर करने के लिए उनकी पार्टी के विधायकों को भाजपा नेताओं द्वारा करोड़ो रुपये देने की पेशकश की जा रही है। चौहान ने पलटवार करते हुए कांग्रेस के दिग्गज नेता पर गलत बयानबाजी का आरोप लगाया। भाजपा उपाध्यक्ष और विधायक रामेश्वर शर्मा ने पीटीआइ से कहा कि लोग कांग्रेस के दिग्गज नेता को गंभीरता से नहीं लेते।

Back to top button