8 महीने के बेटे के साथ Katrina Kaif ने शेयर कीं खूबसूरत तस्वीरें

बी-टाउन की ‘डीवा’ कटरीना कैफ (Katrina Kaif) मां बनने के बाद लाइमलाइट से दूर हो गई हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर एक्टिव होकर कभी-कभार फैंस को अपनी मदरहुड फेज की झलक दिखा देती हैं।
हाल ही में, कटरीना कैफ ने अपने जन्मदिन की झलकियां शेयर की हैं। यह बर्थडे उनके लिए इसलिए भी खास था, क्योंकि यह उनके बेटे विहान के साथ पहला सेलिब्रेशन था।
बेबी ब्वॉय संग कटरीना का बर्थडे
अब बर्थडे के तीन दिन बाद कटरीना कैफ ने सोशल मीडिया पर सेलिब्रेशन की झलकियां शेयर की हैं, वो भी अपने लाडले के साथ। 8 महीने के बेटे विहान (Katrina Kaif Son Vihaan) के साथ एक्ट्रेस ने खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। एक फोटो में एक्ट्रेस अपने बेबी ब्वॉय के पैर पर किस कर रही हैं।
विक्की संग भी स्पेंड किया खास पल
एक तस्वीर में एक्ट्रेस का बेबी उनके चेहरे से खेल रहा है। बाकी फोटोज में कटरीना अपने में खोई हैं और पति विक्की कौशल के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। हालाकि, इन तस्वीरों में बेटे का चेहरा नहीं दिखाया गया है। तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा-
आप मेरे लिए सबसे अनमोल आशीर्वाद हैं, जिसके लिए मैं हमेशा शुक्रगुजार रहती हूं। सबसे अच्छा जन्मदिन। आप (पति) भी कुछ कम नहीं हैं।
चेहरा रिवील नहीं कर रहा कपल
कटरीना कैफ और विक्की कौशल 7 नवंबर 2025 को शादी के चार साल बाद पहली बार माता-पिता बने थे। कपल ने अपने घर में एक नन्हे मेहमान का स्वागत किया जिसका नाम कपल ने विहान रखा है। 8 महीने के विहान का चेहरा अभी तक रिवील नहीं किया गया है। कपल अक्सर अपने बेबी की झलकियां शेयर करते रहते हैं। मां बनने के बाद से ही एक्ट्रेस बड़े पर्दे से दूर रह रही हैं।





