बिहार: तीन अलग-अलग घटनाओं में छठ घाट बनाने गए 6 बच्चों की डूबने से मौत

पटना.आज नहाये खाए के साथ चार दिन तक चलने वाले छठ पर्व की शुरुआत हो गई। छठ पूजा के लिए पटना समेत पूरे बिहार में नदी और पोखर के घाटों की सफाई की जा रही है। घाट बनाने और उसकी सफाई करने के दौरान बच्चे नदी में स्नान करते हैं और जरा सी गलती जानलेवा हादसे में बदल जाती है। ऐसे ही तीन हादसे में मंगलवार को 6 बच्चों की मौत हो गई।
तीन अलग-अलग घटनाओं में छठ घाट बनाने गए 6 बच्चों की डूबने से मौत
तीन बच्चे जहानाबाद जिले के घोषी में फल्गु नदी में, दो बच्चे वैशाली जिले के महनार के गंगा नदी और एक बच्चा सहरसा में डूब गए। जहानाबाद के घोषी प्रखंड क्षेत्र के सुकियांवा घाट पर फल्गु नदी में नहाने के दौरान चार बच्चे डूब गए, जिसमें से तीन की मौत हो गई और एक को घाट पर मौजूद लोगों ने बचा लिया। मृतक के नाम अंकित कुमार, देवा कुमार और आयुष कुमार हैं। डूबने वालों सभी बच्चों की उम्र दस से बारह साल है।

इसे भी देखें:- दुनियाभर के बेस्ट होटल्स में शामिल है ये शाही महल, इस महारानी का था घर

बच्चे छठ पर्व में अपने घर नालंदा जिला के इस्लामपुर थाना के मणिचक गांव से हुलास गंज थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव अपने नानी घर आए हुए थे। दूसरी घटना वैशाली जिले के महनार की है। यहां छठ घाट निर्माण के दौरान दो बच्चे गंगा नदी की तेज धार में बह गए। गंगा नदी किनारे दोनों बच्चे घाट बना रहे थे। इसी दौरान वे नदी में गिर गए, जिससे दोनों की डूबकर मौत हो गई।
Back to top button