6 जुलाई दिन गुरुवार का पञ्चांग: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके सितारे!

◆आज का पञ्चांग◆

।।6 जुलाई दिन गुरुवार, आप सबका मंगल हो।।

5 जुलाई दिन गुरुवार का पञ्चांग: जानिए, क्या कहते हैं, आज आपके सितारे!

 

ऋतु-ग्रीष्म
माह-आषाढ़
सूर्य-उत्तरायण
सूर्योदय:-05:14
सूर्यास्त:-06:46
राहूकाल(अशुभसमय)दोपहर
12:00से 01:30बजे तक
तिथि:-द्वादशी
पक्ष:-शुक्ल
दिशाशूल-उत्तर

।।आज का राशिफल।।

(चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, कू, अ )
मेष
आज आप का मन रचनात्म कार्यों में लगेगा। पारिवारिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। शायं के समय शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं।

सुझाव:- आप दो मुखी रुद्राक्ष धारण करें लाभ होगा।
शुभरंग:- पीला

( व, वी, वू, वे, वो, ओ, उ, ए, इ )
वृषभ
आज आपका दिन लगभग धार्मिक कार्यो में निमग्न रहेगा। विशिष्ट जनों या महात्माओं के दर्शन से लाभ मिलेगा। नौकरी के पूर्ण योग बनेंगे।

सुझाव:- आप चौदह मुखी रुद्राक्ष हमेसा धारण करें आपका मंगल होगा।
शुभरंग:-गुलाबी

(क, की, कू, के, को, घ, हा, छ )
मिथुन
आज आप के निजी सम्भन्ध प्रगाढ़ होंगे। पारिवारिक मधुरता बनेगी। आय के नए आयाम मिलेंगे। व्यवसायिक सफलता मिलेगी।

सुझाव:- आप पांच मुखी रुद्राक्ष धारण करें उत्तम होगा।
शुभरंग:- श्वेत

( ही,हू, हे, हो, डा , डी, डे, डो)

कर्क:-

आज आपको शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापारिक उन्नति की संभावना है। व्यर्थ दौड़ भाग से शारीरिक कमजोडी हो सकती है।

सुझाव:- आप छ मुखी रुद्राक्ष धारण करें उत्तम होगा।
शुभरंग:-बादामी

( म, मी, मू, में, मो, टा, टि, टू, टे )
सिंह
आज आपका व्यापार सामान्य लाभ होगा।शैक्षिक क्षेत्र में अनुकूल परिस्थितियों से लाभ मिलेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बन सकती है।

सुझाव:- आप नौ मुखी रुद्राक्ष धारण करें उत्तम होगा।
शुभरंग:- आसमानी

(प, पी, पू, पे, पो, ष, म, टो, ठ )
कन्या
आज आपको विदेशी यात्रा करना पड़ सकता है। पारिवारिक उन्नति की संभावना है। परस्पर प्रेम से मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा।

सुझाव:-आप तीन मुखी रुद्राक्ष धारण करें लाभ होगा।
शुभरंग:- फिरोजी

(रा, री, रु ,रे, रो, ता, ती ,तू, ते, तो )
तुला
आज आपको शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति मिलेगी। नौकरी व जीवन साथी को लेकर थोड़े परेशान हो सकते है। व्यापारिक समझौते से बचें।

सुझाव:- आप दो मुखी रुद्राक्ष धरण करें लाभ होगा।
शुभरंग:-लाल

(न, नी, नू, ने, नो, तो, या, यी, यू )
वृश्चिक
आज आपको यात्रा से यश की प्राप्ति होगी। व्यापारिक बड़ा समझौता हो सकता है। अर्थ प्रधान दिन आपका रहेगा। मित्रों से सहयोग मिलेगा।

सुझाव:- आप पाँच मुखी रुद्राक्ष धारण करें उत्तम होगा।
शुभरंग:- चॉकलेटी

( ये,यो, भ,भी, भू, ध, फ़, ढ, भे )
धनु
आज आपके सोचे हुवे कार्य होंगे। पारिवारिक सामंजस्यता से मन प्रसन्न रहेगा। वाहन से सावधन रहें। आर्थिक पक्ष में इज़ाफ़ा हो सकता है।

सुझाव:- आप सात मुखी रुद्राक्ष धरण करें आपका मंगल होगा।
शुभरंग:- पीला

(भे, भो, जा, जी, जू ,जे , जो ,खू, खे, खो,खी)
मकर
आज आपका व्यवहार पक्ष सुदृढ़ होगा। व्यापारिक उन्नति होगी। शाम के समय आर्थिक लाभ की संभावना बन सकती है।

सुझाव:- आप बारह मुखी रुद्राक्ष धारण करें उत्तम होगा।
शुभरंग:-दूधिया

( सा, सी, शू, से,सो, गा, गे, गो, दा )
कुंभ
आज आप यात्रा से लाभ मां सम्मान में वृद्धि होगी। जीवन साथी व बच्चों का स्वास्थ्य प्रभावित होगा। कार्य क्षेत्र में प्रगति होगी।

सुझाव:- आप नौ मुखी रुद्राक्ष धारण करें आपका मंगल होगा।
शुभ रंग:- केसरिया

(दे, दो, दी, दू, चा, ची, थ,झ )
मीन
आज आप व्यावसायिक स्थिति मजबूत होगी। पारिवारिक सहयोग से बिगड़े कार्य सम्पादित होंगे।आय में सुधार होगा।

सुझाव:-आप चार मुखी रुद्राक्ष धारण करेंआपका मंगल होगा।
शुभरंग:-गुलाबी

●आज के दिन का विशेष महत्व●

1आज आषाढ़ माह शुक्लपक्ष द्वादशी तिथि है।
2 आज वासुदेव द्वादशी है, आज से चातुर्मास यम, नियम संयम व्रत आरंभ हो रहा है।
3 आज सर्वार्थअमृतसिद्धियोग है।

 

 

★प्रेरणा दाई चौपाई★

राम देखावहिं अनुजहि रचना। कहि मृदु मधुर मनोहर बचना।।

 

अर्थ:- जनक पुर में प्रभु श्री राम भैया लखन को जनक पुर की वासियों के महलों मनोहर गलियों को ही नही अपितु उनकी सुंदर हृदय की निर्मलता के ओर संकेत कर के अपने मीठे बचनों से संपूर्ण मिथिला की प्रसंशा कर रहें है।
अस्तु”स्वभावगत सुंदरता ही प्रशंसनिय है।”

◆इति शुभम ◆

।।आचार्य स्वामी विवेकानंद।।
।।श्री अयोध्या धाम।।
।।श्री रामकथा, श्रीमद्भागवत कथा व्यास व ज्योतिर्विद।।
संपर्क सूत्र:-9044741252

Back to top button