केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया ने कहा, 11 मार्च के बाद खुल जाएंगी अखिलेश की आंखें

अनुप्रिया पटेल ने कहा है कि सीटों पर भारतीय जनता पार्टी से झगड़े की बात पुरानी हो गयी है। एनडीए गठबंधन मजबूत विकल्प के रूप में है और दो तिहाई बहुमत की सरकार बनेगी।केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया ने कहा, 11 मार्च के बाद खुल जाएंगी अखिलेश की आंखेंलखनऊ। केंद्रीय मंत्री तथा अपना दल की सांसद अनुप्रिया पटेल को भरोसा है कि उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के बाद प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। अनुप्रिया पटेल ने भाजपा मुख्यालय में पत्रकार वार्ता में कहा कि 11 मार्च के बाद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की आखें खुल जाएंगी, क्योंकि 21 करोड़ जनता एनडीए गठबंधन की सरकार बनाने जा रही है।

केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा है कि सीटों पर भारतीय जनता पार्टी से झगड़े की बात पुरानी हो गयी है।

एनडीए गठबंधन मजबूत विकल्प के रूप में है और दो तिहाई बहुमत की सरकार बनेगी। उन्होंने सपा, बसपा और कांग्रेस पर जमकर हमला किया और दावा किया कि सातवें चरण के चुनाव तक गठबंधन बहुत मजबूत स्थिति में होगा।

बसपा शासन के एनआरएचएम घोटाला व सपा सरकार के खनन घोटाले का जिक्र कर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव चुनौती दे रहे हैं कि उत्तर प्रदेश में काम देखिए तो आंखें खुल जाएंगी। उत्तर प्रदेश के 21 करोड़ अवाम ने देखा है और 11 मार्च को परिणाम आएंगे तो आपकी आंखें खुल जाएंगी।

अखिलेश यादव मोदी जी को चुनौती दे रहे थे कल की वो आये और काम देंखे, जबकि मैं कहती हूँ कि मोदी जी को काम नहीं देखना है यूपी का। यहां का काम तो जनता ने देखा है और 11 मार्च को सब सामने आ जायेगा।

अनुप्रिया ने कहा कि जब तक समाजवादी पार्टी जैसी भ्रष्टाचारी ताकत को सत्ता से बेदखल नहीं किया जाएगा तो अच्छे दिनों का अहसास नहीं हो सकता है।

उन्होंने केन्द्र सरकार की उपलब्धियों का ब्यौरा दिया और कहा कि हम प्रदेश को कुपोषण से मुक्त करना चाहते हैं लेकिन राज्य सरकार सहयोग नहीं कर रही है। उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे पर प्रदेश सरकार की खिंचाई की और भाजपा के संकल्प पत्र की खूबियां गिनाई। सपा को यूपी में अच्छे दिन नहीं दिख रहे।

उन्होंने कहा कि सपा जैसी भ्रष्टाचार वाली पार्टी यूपी में है तब तक कुछ नही दिखेगा। इस विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार पूर्ण बहुमत से आ रही है। सपा की सरकार में महिलाओं की सुरक्षा और महिलाओं कि अनदेखी बहुत हुई है।

अगर हमें यूपी की जनता सरकार बनाने का मौका देती है तो हम महिलाओं और उनकी सुरक्षा पर काम करेंगे। हम यूपी में 3 नयी महिला पुलिस बटालियन बनाएंगे। हम महिला पुलिस कर्मियों की संख्या भी बढ़ाएंगे। बच्चियों के स्कूल के नजदीक के थाना में एंटी रोमियो स्कोर्ट का निर्माण कर इस छेडख़ानी को रोका जायेगा।

Back to top button