40 साल पहले कब्रिस्तान वाले सीन पर Amitabh Bachchan से भिड़ गए थे के. भाग्यराज

हाल ही में तमिल फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज डायरेक्टर, एक्टर, स्क्रीन राइटर के भाग्यराज ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। जिससे ना सिर्फ तमिल सिनेमा के साथ-साथ भारतीय सिनेमा के लिए भी एक बड़ी क्षति थी।

के भाग्यराज (K Bhagyaraj) ने तमिल सिनेमा के साथ कुछ हिंदी फिल्मों में भी काम किया है। 1986 में Amitabh bachchan की आखिरी रास्ता फिल्म को उन्होंने ने ही निर्देशित किया था। उस वक्त प्रोड्यूसर ए. पूर्णचंद्र राव चाहते ने भाग्यराज से हिंदी फिल्म डायरेक्ट करने के लिए कॉन्टैक्ट किया। पहले तो वे हिचकिचाए लेकिन बाद में वे मान गए।

अमिताभ बच्चन ने लिया था भाग्यराज का टेस्ट

अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) इस फिल्म में लीड किरदार निभा रहे थे और जब उन्हें पता चला कि भाग्यराज इसे डायरेक्ट करने जा रहे हैं तो उन्होंने सवाल किया कि क्या वे इतने बड़े पैमाने के प्रोजेक्ट को संभाल पाएंगे? लेकिन ए. पूर्णचंद्र राव ने उनसे कहा कि यह कहानी भाग्यराज की ही है और वे जानते हैं कि इसे कैसे बनाना है।

बाद में भाग्यराज ने इस बात का खुलासा किया था कि शूटिंग के पहले ही दिन अमिताभ ने उनसे एक खास सीन को शूट करने के लिए एक सवाल पूछा था। जिसे भाग्यराज ने अपनी परीक्षा समझा, हालांकि बिग बी बाद में मुस्कुराए और कहा कि मुझे लगता है कि आप ये कर लेंगे।

जब कब्रिस्तान वाले सीन पर हुई दोनों की बहस

हालांकि शूटिंग के बीच एक सीन पर दोनों की जबरदस्त बहस हो गई थी। भाग्यराज ने इसका खुलासा करते हुए बताया था कि फिल्म के कब्रिस्तान वाले सीन पर हमारी बहस हुई थी। उन्होंने बताया था, ‘में चाहता था कि कब्रिस्तान में मां की कब्र पर पिता और बेटे के बीच हो रही बहस अंग्रेजी में हो लेकिन अमिताभ का कहना था कि आखिर दर्शकों को ये बात कैसे समझ आएगी? लेकिन मैं अपनी बात पर अड़ा रहा’।

आखिरकार वह सीन अंग्रेजी में फिल्माया गया और फिल्म रिलीज के बाद अमिताभ बच्चन ने उन्हें फोन करके कहा कि उनका फैसला सही था। भाग्यराज ने बताया था, ‘एक दिन रात में उनका फोन और उन्होंने कहा, ‘सर मैंने दर्शकों का उस सीन पर रिएक्शन देखा जो काफी अच्छा था। आपने दर्शकों की नब्ज अच्छी तरह से समझी है’।

आखिरी रास्ता के बारे में

‘आखिरी रास्ता’ 1986 में रिलीज हुई विजिलेंटे एक्शन फिल्म है। इसे के. भाग्यराज ने लिखा और डायरेक्ट किया था, टी. रामा राव ने इसे पेश किया था और ए. पूर्णचंद्र राव ने इसे प्रोड्यूस किया था। फिल्म में अमिताभ बच्चन ने डबल रोल निभाया था और जया प्रदा, श्रीदेवी और अनुपम खेर ने अहम किरदार निभाए थे। इसे तमिल एक्टर और डायरेक्टर के. भाग्यराज ने डायरेक्ट किया था।

यह फिल्म तमिल फिल्म ओरु कैदियिन डायरी की रीमेक थी, जिसके स्टोरी लाइन भी भाग्यराज ने लिखी थी, लेकिन निर्देशन भारतीराजा ने किया था।

Back to top button