40 के बाद भी बॉलीवुड की इन 12 एक्ट्रेसेस का जलवा अब भी है बरकरार…

बॉलीवुड एक ऐसी रंगीन दुनिया है, जिसे देखकर लगता है मानो दुनिया के सारे रंग वहीं हैं। इसे और भी ज्यादा कलरफुल बनाती हैं इसमें मौजूद एक्ट्रेसेस। जरा सोचकर देखिए बॉलीवुड में अगर हीरोइन्स होती ही नहीं और फिल्में बनाने से लेकर उसमें एक्टिंग, डांस हर चीज करने का दारोमदार केवल हीरो पर आ जाता तो क्या हमारी फिल्में ब्लॉकबस्टर या सुपरहिट हो पाती?

हम जानते हैं कि आपका जवाब होगा, बिल्कुल नहीं। एक्ट्रेसेस की अपनी अलग अहमियत है। हर दशक में हीरोइन्स आई और अपनी खूबसूरती और टैलेंट के जरिए दर्शकों के दिल और दिमाग पर छा गई। फिर समय बदला। कुछ ने समय से पहले फिल्मों से विदा ली तो वहीं कुछ अब भी फिल्मों में एक्टिंग करते नजर आ जाती हैं। बावजूद इसके आज भी उनकी बेबाक खूबसूरती और उनकी आकर्षक अदाएं आज भी बनी हुई है।

आज हम आपसे ऐसी ही कुछ बॉलीवुड एक्ट्रेसेस की बात करने वाले हैं जिनकी उम्र भले ही 40 पार हो चुकी है मगर जलवा पूरा बकरार है। आइये देखते हैं कौन-कौन इस लिस्ट में शामिल है।

40 के बाद भी बॉलीवुड की इन 12 एक्ट्रेसेस का जलवा अब भी है बरकरार...ऐश्वर्या राय बच्चन

1 नवंबर 1973 को मेंगलुरु में जन्मी ऐश्वर्या ने केवल फिल्मों में ही नहीं बल्कि मॉडलिंग की दुनियां में भी बुलंदी हासिल की है। साल 1994 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने वाली ऐश्वर्या 43 साल की हो चुकी हैं। मगर उनकी खूबसूरती का जलवा आज भी बरकरार हैं। आगे देखिए और भी ज्यादा ग्लैमरस मलाइका और चित्रांगदा का अंदाज।

40 के बाद भी बॉलीवुड की इन 12 एक्ट्रेसेस का जलवा अब भी है बरकरार...मलाइका अरोरा

बॉलीवुड में आइटम गर्ल और एक्ट्रेस के तौर पर पहचान बनाने वाली मलाइका 43 साल की हो चुकी हैं। 1998 में आई फिल्म ‘दिल से’ के ‘छैय्या छैय्या’ गाने से मलाइका लाइमलाइट में आई थी। योगा और एक्सरसाइज की दीवानी मलाइका को देखकर कौन कहेगा कि वो 43 साल की हो चुकी हैं।

40 के बाद भी बॉलीवुड की इन 12 एक्ट्रेसेस का जलवा अब भी है बरकरार...शिल्पा शेट्टी8 जून 1975 को मेंगलुरु, कर्नाटक में जन्मी शिल्पा शेट्टी आज केवल एक्ट्रेस के रूप में नहीं बल्कि एक सफल बिजनेस वुमन के तौर पर भी पहचानी जाती है। अपनी जिंदगी के 42 साल पूरी कर चुकी शिल्पा आज जितनी ग्लैमरस दिखती हैं, उतनी तो वो तब भी नहीं थी जब उन्होंने फ़िल्मी दुनिया में अपना डेब्यू किया था। आगे देखें 40 वर्षीय चित्रांगदा का बिकिनी अवतार।

40 के बाद भी बॉलीवुड की इन 12 एक्ट्रेसेस का जलवा अब भी है बरकरार...चित्रांगदा सिंह

माँ बनने के बाद बॉलीवुड में सक्रिय होने वाली एक्ट्रेस चित्रांगदा को बोल्ड एक्ट्रेसेस में शुमार किया जाता है। वैसे सच भी है। जहाँ एक ओर शादी के बाद हीरोइन्स अपने करियर को बाय-बाय कर देती हैं, वहीं चित्रांगदा ने माँ बनने के बाद फिल्मी दुनिया में कदम रखा। चित्रांगदा की इस तस्वीर को देखकर कौन कहेगा कि वे 40 साल की हो चुकी हैं।

40 के बाद भी बॉलीवुड की इन 12 एक्ट्रेसेस का जलवा अब भी है बरकरार...करिश्मा कपूर

करिश्मा कपूर ने अपना बॉलीवुड डेब्यू 1991 में आई फिल्म ‘प्रेम कैदी’ से किया था। करिश्मा कपूर खानदान की पहली ऐसी लड़की थी जिन्होंने अपनी डेब्यू फिल्म में ही स्विमसूट पहन कर खुद को बहुत बोल्ड तरीके से पेश किया था। फिलहाल वो 42 साल की हो चुकी हैं मगर खूबसूरती कायम है। आइये अगले पेज पर अन्य हीरोइन की खूबसूरती पर डालते हैं एक नज़र।

40 के बाद भी बॉलीवुड की इन 12 एक्ट्रेसेस का जलवा अब भी है बरकरार...काजोल देवगन

5 अगस्त 1974 को जन्मी काजोल अपनी जिंदगी के 42 साल पूरे कर चुकी हैं। वो सीनियर एक्ट्रेस तनुजा की बड़ी बेटी हैं। 1992 में ‘बेखुदी’ से अपना फिल्मी करियर शुरू करने वाली काजोल को 1993 में आई फिल्म ‘बाजीगर’ ने अचानक से एक बड़ा स्टार बना दिया था। इसके बाद काजोल ने अपनी खूबसूरती और प्रतिभा के दम पर बॉलीवुड में नया मुकाम बनाया।

40 के बाद भी बॉलीवुड की इन 12 एक्ट्रेसेस का जलवा अब भी है बरकरार...सुष्मिता सेन

सुष्मिता सेन का जन्म 19 नवंबर 1975 को हुआ था। 41 वर्षीय सुष्मिता 18 साल की उम्र में तब सुर्खियों में आई जब 1994 में वो मिस यूनिवर्स चुनी गई। वो पहली भारतीय सुंदरी है जो यह कारनामा कर पाई। सुष्मिता ने 2 बेटियों को गोद लिया है। बढ़ती उम्र के बाद भी सुष्मिता का जलवा जस का तस बना हुआ है। वो आज भी उतनी ही आकर्षक हैं। बहरहाल अभी देखिए कुछ और बॉलीवुड सुंदरियों के जलवे।

40 के बाद भी बॉलीवुड की इन 12 एक्ट्रेसेस का जलवा अब भी है बरकरार...ट्विंकल खन्ना

43 साल की हो चुकी ट्विंकल खन्ना की पहचान अक्षय कुमार की पत्नी के तौर पर नहीं बल्कि एक बेहतरीन एक्ट्रेस और लेखक के रूप में होती हैं। ट्विंकल खन्ना ने अपना फिल्मी करियर को जल्दी अलविदा कह दिया। मगर उनकी खूबसूरती आज भी बरकरार है।

40 के बाद भी बॉलीवुड की इन 12 एक्ट्रेसेस का जलवा अब भी है बरकरार...

जानबूझकर बिना इनयवियर के पहुंची यह एक्ट्रैस, कैमरे के सामने दिए बोल्ड पोज

माधुरी दीक्षित

अपने अभिनय और डांसिंग स्किल्स से दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बनाने वाली माधुरी दीक्षित 50 साल की हो चुकी हैं। मगर उनकी मुस्कान आज भी उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा देती है। आज की सुंदरियां उनके आगे पानी भरते हुए नजर आती हैं। अभी बस नहीं। आगे भी देखिए कुछ और सुंदरियों का जलवा।

40 के बाद भी बॉलीवुड की इन 12 एक्ट्रेसेस का जलवा अब भी है बरकरार...सोनाली बेंद्रे

1 जनवरी 1975 को मुंबई में जन्मी सोनाली बेंद्रे ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। 1994 में ‘आग’ फिल्म से उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। 42 वर्षीय सोनाली की खूबसूरती आज भी लाजवाब हैं। चर्चाओं में लगातार बनी भी रहती हैं।

40 के बाद भी बॉलीवुड की इन 12 एक्ट्रेसेस का जलवा अब भी है बरकरार...रवीना टंडन

मस्त-मस्त गर्ल रवीना टंडन अपने जीवन के 42 साल पूरे कर चुकी हैं। सलमान के साथ ‘पत्थर के फूल’ फिल्म से डेब्यू करने वाली रवीना को असली प्रसिद्धि ‘मोहरा’ फिल्म से मिली। हालांकि अब रवीना ने फिल्मों में अपनी मौजूदगी कम कर दी है मगर जलवा कायम है।

40 के बाद भी बॉलीवुड की इन 12 एक्ट्रेसेस का जलवा अब भी है बरकरार...

लड़की ने कहा- घर पर मम्मी होती है..अकेले पार्क में चले आना, उसके बाद…

तब्बू

आंध्रप्रदेश के हैदराबाद में जन्मी तब्बू का असली नाम तबस्सुम हाशमी हैं। तब्बू ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 15 साल की उम्र में देवानंद की फिल्म नौजवान से की थी। 30 साल से अधिक समय फिल्म जगत को दे चुकीं तब्बू की उम्र 45 साल हैं। वो आज भी बहुत फिट हैं। आकर्षण अभी भी कायम है।

Back to top button