34 साल के नरपत राजपुरोहित ने 30121.64 किमी साइकिल चलाकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराया अपना नाम

राजस्थान के बारमेर के रहने वाले नरपत सिंह राजपुरोहित ने देश में सबसे अधिक दूरी तक साइकिल चलाने का रिकॉर्ड बनाया है। 34 साल के नरपत राजपुरोहित ने 30,121.64 किमी साइकिल चलाकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है। इसी रिकार्ड के साथ नरपत देश में सबसे लंबी साइकिल यात्रा करने वाले व्यक्ति बन गए हैं।

जम्मू से यात्रा शुरू कर जयपुर में की समाप्त

राजपुरोहित ने वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम करने का अपना प्रमाण पत्र पिछले गुरुवार को प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि वह जनवरी 2019 में जम्मू से अपनी यात्रा शुरू की और पिछले साल अप्रैल में अपनी यात्रा को जयपुर में पूरा किया। अपनी यात्रा के दौरान उन्होंने कुल 29 राज्यों को कवर किया। उन्होंने बताया कि कोरोना महामारी के दौरान लगाए गए लॉकडाउन में उनको परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस दौरान वह अक्सर सिर्फ बिस्किट खाते थे।

यात्रा के दौरान लगाए 93,000 पौधे

राजपुरोहित ने कहा कि कोविड-19 लॉकडाउन ने तमिलनाडु में उनकी यात्रा को लगभग चार महीने के लिए रोक दिया और वह अक्सर सिर्फ बिस्कुट खाते थे। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपनी यात्रा के दौरान करीब 93,000 पौधे भी लगाए। उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान उन्हें तटीय इलाकों में दिक्कतों का सामना करना पड़ा, जहां वे अक्सर उच्च आर्द्रता के कारण पसीने में भीग जाते थे। हालांकि वह जीपीएस सिस्टम की मदद से अपनी यात्रा पूरी करने में सक्षम थे। एक दुर्घटना में सिंह का हाथ भी टूट गया।

करीब 1400-1500 जगहों पर की जनसभाएं

उन्होंने कहा, “इस यात्रा का लक्ष्य पर्यावरण को बचाने के अपने अभियान को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना था। यात्रा के दौरान मैं पौधे बांटने के लिए स्कूल, कॉलेज और रेलवे स्टेशन गया।” उन्होंने बताया कि वह यात्रा के दौरान पर्यावरण को बचाना के संदेश देने के लिए करीब 1400-1500 जगहों पर सभाएं भी की।

Back to top button