MP: 3 शादी कर चुकी है ये लड़की, शादी की पहली रात ही पति को देती है ऐसा झटका

इंदौर। शादी के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले गिराेह के पकड़ाने के बाद अन्य ठगाए पीड़ित पुलिस तक पहुंच रहे हैं। एक दिन की दुल्हन के हाथों धोखाधड़ी का शिकार बनने वाला तीसरा युवक भी अब सामने आया है। उज्जैन के चिमनगंज थाना के वीरनगर निवासी किराना दुकान संचालक व बड़नगर के ईंट भट्टा व्यवसायी के बाद आदर्श कॉलोनी कायथा के एक युवक को भी इस एक दिन की दुल्हन ने अपना शिकार बनाया था।

MP: 3 शादी कर चुकी है ये लड़की, शादी की पहली रात ही पति को देती है ऐसा झटका

– कायथा निवासी हरिराम मालवीय ने माधवनगर पुलिस से शिकायत की थी कि उसके साथ शादी के नाम पर ठगी हुई है। जांचकर्ता अधिकारी एसआई लक्ष्मण उइके को हरिराम ने बताया कि ढांचा भवन निवासी कुलदीप ने चिमनगंज थाना क्षेत्र के विराटनगर में रह रही अल्कापुरी रतलाम निवासी सपना उर्फ किरण 22 साल से 30 नवंबर 2016 को मिलवाया था।

– पसंद आने पर शादी के लिए मैंने हां कर दी थी। इसके बाद कोठी पर नोटरी करवा सपना से मेरी शादी करवा दी। इसके बदले मैंने कुलदीप काे एक लाख रुपए प्लाट बेचकर दिए थे। शादी होते ही सपना भाग निकली। कुलदीप को फोन पर बताया तो वह बोला यहां आ बात करते हैं। उज्जैन पहुंचा तो उसकी पत्नी ने धौंस दी कि महिला को पैसे देकर खरीदने में तुझे ही फंसवा देंगे। इसी कारण मैं डर गया था।

– एसआई उइके ने बताया कि हाल ही में चिमनगंज थाने में पकड़ाए गिराेह के बाद हरिराम को भी बुलाया ताकि वह पकड़ाई महिलाओं की पहचान कर बता सके कि उनमे धोखाधड़ी करने वाली महिला तो नहीं है।

पीड़ित सामने आए, अन्य शहर की पुलिस को पत्र भेजे

– धोखाधड़ी करने वाले गिरोह को पकड़ने वाले एसआई कमलेश गौड़ ने बताया सीमा उर्फ दीपा की शादी वह 14 साल की थी तभी 30 हजार में मुरैना के शिवपुरी निवासी किराना दुकान संचालक से करवा दी थी। तभी से वह गिरोह के चंगुल से बाहर नहीं आ सकी। मास्टर माइंड सारिका ने एजेंटों के साथ सूरत, खरगौन, सनावद, बेटमा, बांसवाड़ा, पीथमपुर समेत अन्य जगह इसी तरह शादी करवाई। सभी शहरों की पुलिस को पत्र लिख चुके हैं ताकि अन्य पीड़ित भी सामने आ सके। पुलिस ने बताया कि सीमा मूलत: राजस्थान के प्रतापगढ़ की निवासी है। इंदौर में वह एक युवक को पति बताकर रह रही थी। वहीं मुंहबोली मामी सारिका अकोला महाराष्ट्र की रहने वाली है।

ये है पूरा मामला

– उज्जैन पुलिस ने शादी के नाम पर धोखाधड़ी करने वाली दो महिलाओं सहित चार लोगों को तीन दिन पहले पकड़ा था। इनमें से एक लड़की दुल्हन बनकर ब्याह रचाती थी, जबकि दूसरी उसकी मामी बनकर कन्यादान करती थी। जांच में पता चला है कि मोटी रकम लेने के बाद ये शादी करवाते फिर सुहागरात के अगले ही दिन दुल्हन अलसुबह पति और परिजनों को सोता छोड़ फरार हो जाती थी। 
– एडिशनल एसपी नीरज पांडे ने बताया कि उज्जैन के बड़नगर के एक ईंट भट्टा संचालक दिनेश प्रजापति ने पुलिस से शिकायत की थी कि उसने 80 हजार रुपए देकर एक लड़की से ब्याह रचाया था। शादी के एक दिन बाद ही दुल्हन उसे सोता छोड़ घर से कीमती सामान बटोरकर भाग गई।

इसे भी देखें:- दिवाली पर जवानों को मिला ये गिफ्ट, केंद्रीय मंत्री सिन्हा ने कहा…

– दिनेश की शिकायत पर पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू की। महिला, उसकी मामी और मामा के फोटो और मोबाइल नंबर की जांच के बाद पुलिस ने इंदौर के गौरी नगर से सीमा उर्फ दुर्गा उर्फ दिव्या को पकड़ा। उसकी निशानदेही पर कुशवाह नगर से उसकी मुंह बोली मामी सारिका और मामा राकेश अहिरवार को भी गिरफ्तार किया गया है।
– पुलिस ने बताया कि यह गिरोह शादी के नाम पर ज्यादा उम्र के लड़कों, विधुर और तलाकशुदा व्यक्तियों को अपना शिकार बनाता था। ये लोग शादी करवाने के लिए सीमा को दुल्हन बनाकर लड़के को दिखाते थे।
– सुंदर होने के कारण वह सीमा को तत्काल पसंद कर लेते थे। इसके बाद शादी के लिए ये लड़केवालों से मोटी रकम वसूलते थे। इसके बाद बकायदा शादी करवाकर सीमा को विदा करते थे। शादी के अगले ही दिन दुल्हन ससुरालवालों की नजरों से बचकर यहां से कीमती सामान लेकर भाग जाती थी। इसके बाद सभी मिलकर रुपए का बंटवारा कर लेते थे।
Back to top button