24 फरवरी 2020 राशिफल: जानिये कैसा रहेगा आज आपका दिन…

मेष राशिफल— आज दिन सकारात्मक समाचारों से भरपूर रहेगा। प्रिय व्यक्तियों का साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में अत्यधिक मेहनत करनी पड़ेगी। शाम को घर में मेहमान आ सकते हैं। धन प्राप्ति के नये मार्ग खुलेंगे। कमीशन का काम करने वालों को फायदा होगा।

राशिफल

वृषभ राशिफल— कोई बड़ा काम शुरू कर सकते हैं। कठिन काम आज उलझ सकते हैं। बौद्धिक कार्यों में रूचि जागृत होगी। परिवार का वातावरण खुशहाल रहेगा। दूसरों के मामलों में न पड़ें। सामाजिक कार्यों में भाग लेंगे।

मिथुन राशिफल— किसी नयी योजना में कार्य कर सकते हैं। पिता के स्वास्थ्य की चिन्ता हो सकती है। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकते है। शाम के समय आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। मैनेजमेंट के विद्यार्थियों को जॉब मिलने के योग बन रहे हैं।

कर्क राशिफल— कोई करीबी व्यक्ति आपकी भावनाओं का निरादर कर सकता है। चलते हुये कार्यों में अवरोध का सामना करना पडेगा। कोई पुराना कर्जदार परेशान कर सकता है। मन में आलस्य और निष्क्रियता के भाव उपजेंगे। अपने व्यवहार को नरम रखने का प्रयास करें।

सिंह राशिफल— जिस भी कार्य को हाँथ में लेंगे उसे भली-भांति पूरा करेंगे। यात्रा आपके लिये जबरदस्त लाभदायक सिद्ध होगी। जीवनसाथी के साथ भावनात्मक समझ में वृद्धि होगी। कारोबार में विस्तार करने का विचार बनायेंगे। साझेदारी में धन का निवेश लाभकारी होगा।

कन्या राशिफल— रुके हुये कार्य पूरे होंगे। परिवार में शुभ प्रसंग होंगे। कार्यक्षेत्र में काम को ज्यादा समय देना पड़ेगा। शाम को किसी फंक्शन में शामिल हो सकते हैं। प्रभावशाली लोगों से सम्पर्क मजबूत होगा। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों के लिये दिन अनुकूल रहेगा।

तुला राशिफल— स्पोर्ट्स में आप काफी रूचि ले सकते हैं। लव कपल्स आज काफी खुश रहेंगे। आपके व्यवहार में विनम्रता रहेगी जिससे लोग खासे आकर्षित रहेंगे। मन तकनीक और दर्शन की तरफ प्रवृत्त रहेगा। नौकरी में संघर्ष करना पड़ेगा।

वृश्चिक राशिफल— आलस्य से बचने का प्रयास करें। अनजाने में कोई गलती हो सकती है। इसलिये आज सावधान होकर के कार्यों को अंजाम दें। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। परिस्थितयों में शाम तक कुछ सुधार होगा। काम में मन नहीं लगेगा।

धनु राशिफल— मन में किसी तरह की शंका को स्थान न दें। लोग आपसे बहुत कुछ सीखने का प्रयास करेंगे। लम्बित कार्य आज दोबारा शुरू हो सकते हैं। यदि लोगों के साथ कुछ मतभेद थे तो आज उन्हें दूर करने का बेहतरीन समय है। शाम के समय परिजनों के साथ मन्दिर जा सकते हैं।

मकर राशिफल— स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। वित्तीय समझौते आज करने से बचें। इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदने का प्लान कर सकते हैं। दूसरों के दोषदर्शन के बजाय आज आत्ममंथन करें। कर्ज को चुकाने के लिये दिन उत्तम है। आज नींद को पर्याप्त समय दें।

कुम्भ राशिफल— भोग-विलास में वृद्धि होगी। प्रेम और रोमांस को भरपूर समय देंगे। नयी सम्पत्ति खरीदने के लिये दिन अनुकूल है। स्वास्थ्य लाभ होगा। अपनी तरक्की से संतुष्ट रहेंगे। मन में प्रसन्नता रहेगी।

मीन राशिफल— अजनबी लोगों पर ज्यादा यकीन न करें। किसी के दबाव में आकर काम न करें। आत्मविश्वास की कमी रहेगी। गुस्से पर नियन्त्रण रखना उचित होगा। कार्यक्षेत्र में बॉस से डांट पड़ सकती है। किसी की बुराई न करें।

Back to top button