2019 के नतीजे तय, मोदी फिर बनेंगे प्रधानमंत्री: अमित शाह

तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2018 का घमासान तेज हो गया है। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने रविवार को तेलंगाना में हुंकार भरते हुए कहा कि 2019 में देश में फिर से भाजपा सरकार बनेगी। सिकंदराबाद में हुई रैली में अमित शाह ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को भी निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि भाजपा ही एकमात्र पार्टी है जो देश के विकास की दिशा में काम कर रही है। 2019 के नतीजे तय, मोदी फिर बनेंगे प्रधानमंत्री: अमित शाहअमित शाह ने कहा- 2019 में हम बहुमत के साथ केंद्र में सरकार बनाएंगे। देश में परिवर्तन का काल चल रहा है। भाजपा देश के विकास के लिए काम कर रही है। मोदी सरकार देश को आगे ले जाने के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी फिर से देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। भाजपा विकास के लिए परिश्रम कर रही है। 2019 चुनाव के नतीजे निश्चित हैं।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस बार तेलंगाना में भी सरकार बदलने वाली है। उन्होंने कहा कि केसीआर सरकार ने ओवैसी के डर से राज्य में हैदराबाद लिबरेशन डे मनाना बंद कर दिया है। जब हमारी सरकार सत्ता में आएगी तो इसका आयोजन किया जाएगा। 

राहुल गांधी को निशाने पर लेते हुए शाह ने कहा- हम साढ़े चार साल का हिसाब आपको नहीं देना चाहते हैं क्योंकि आपको हिसाब मांगने का अधिकार नहीं है। आपने चार पीढ़ियों तक शासन करके भी गरीबों के लिए कुछ नहीं किया। 

बता दें कि तेलंगाना में समयपूर्व चुनाव हो रहे हैं। सीएम के चंद्रशेखर राव ने 9 महीने पहले ही विधानसभा भंग कर राष्ट्रपति से दोबारा चुनाव की सिफारिश की थी। यहां 119 विधानसभा सीटों के लिए 7 दिसंबर को मतदान होगा। राज्य के गठन के बाद यहां राव की अगुवाई में टीआरएस का गठन हुआ था। इस बार भी उनका ही पलड़ा भारी बताया जा रहा है। कांग्रेस, भाजपा और टीडीपी टीआरएस से मुकाबला कर रही हैं।   

Back to top button