20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज से अर्थव्यवस्था में आयी जान जिससे बुधवार को शेयर बाजार की शुरुआत जोरदार उछाल के साथ हुई

कोरोना संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए विशेष आर्थिक पैकेज का एलान किया, जिससे सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को शेयर बाजार की शुरुआत जोरदार उछाल के साथ हुई।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 3.48 फीसदी की बढ़त के साथ 1093.17 अंक ऊपर 32464.29 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 3.43 फीसदी के उछाल के साथ 315.85 अंक ऊपर 9512.40 के स्तर पर खुला। 

वैश्विक शेयर बाजारों की बात करें, तो मंगलवार को इनमें गिरावट देखने को मिली थी। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 1.89 फीसदी की गिरावट के साथ 457.21 अंक नीचे 23,764.80 पर बंद हुआ था।

नैस्डैक 2.06 फीसदी गिरावट के साथ 189.79 अंक नीचे 9,002.55 पर बंद हुआ। एसएंडपी 2.05 फीसदी गिरावट के साथ 60.20 अंक नीचे 2,870.12 पर बंद हुआ।

चीन का शंघाई कम्पोजिट 0.18 फीसदी गिरावट के साथ 5.26 अंक नीचे 2,886.30 पर बंद हुआ था। साथ ही फ्रांस और जर्मनी के बाजार भी गिरावट के साथ बंद हुए। हालांकि इस बीच इटली के बाजार में तेजी देखी गई।

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज सभी सेक्टर्स हरे निशान पर खुले। इनमें आईटी, फार्मा, रियल्टी, ऑटो, एफएमसीजी, बैंक, प्राइवेट बैंक, मीडिया, मेटल और पीएसयू बैंक शामिल हैं।

प्री ओपन के दौरान शेयर मार्केट बढ़त पर था। सुबह 9.11 बजे सेंसेक्स 1470.75 अंक यानी 4.69 फीसदी की बढ़त के बाद 32841.87 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 387.65 अंक यानी 4.22 फीसदी की बढ़त के बाद 9584.20 के स्तर पर था। 

पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार की शुरुआत लाल निशान पर हुई थी। सेंसेक्स 1.19 फीसदी की गिरावट के साथ 374.31 अंक नीचे 31186.91 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 1.11 फीसदी की गिरावट के साथ 102.50 अंक नीचे 9136.70 के स्तर पर खुला था। 

मंगलवार को भी दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद शेयर बाजार गिरावट पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 190.10 अंक यानी 0.60 फीसदी की गिरावट के साथ 31371.12 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 42.65 अंक यानी 0.46 फीसदी की गिरावट के साथ 9196.55 के स्तर पर बंद हुआ था। 

Back to top button