12वीं पास हो गए हरियाणा के पूर्व सीएम ओम प्रकाश चौटाला, अब ग्रेजुएशन की तैयारी

नई दिल्ली। तिहाड़ जेल में बंद हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला ने 82 साल की उम्र में 12वीं फर्स्ट क्लास पास कर ली है। चौटाला अब ग्रेजुएशन करने का विचार बना रहे हैं। तिहाड़ जेल में सजा काट रहे चौटाला ने नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ ओपेन लर्निंग (एनआईओएस) से 12वीं की पढ़ाई की है।हरियाणा के पूर्व सीएम

ओम प्रकाश चौटाला टीचर भर्ती मामले में आरोपी

चौटाला और उनके बेटे अजय चौटाला को साल 2013 में ट्रायल कोर्ट ने साल 2000 में हरियाणा में हुई 3206 जूनियर बेसिक ट्रेन्ड टीचर भर्ती में घोटाले का दोषी पाया था। सुप्रीम कोर्ट ने भी निचली अदालत के फैसले को सही पाते हुए उनकी सजा को बरकरार रखा था।

यह भी पढ़े: स्कूलों में फीस वसूली में मनमानी, रोकने के लिए कानून में होंगे बड़े संशोधन

खबरों के मुताबिक, बेल पर रिहा होने पर चौटाला ने बताया था कि तिहाड़ जेल में पढ़ाई-लिखाई और टी.वी. देखना रुटीन में शामिल रहे। ओम प्रकाश चौटाला के पोते दिग्विजय सिंह के मुताबिक, उन्होंने ग्रैजुएशन के लिए किताबें भी मंगवा ली हैं।

Back to top button