11 मई राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आज आप का दिन

downloadमेष- आवश्यक जानकारी जुटाने में सफल होंगे। संबंधों को मजबूती मिलेगी। प्रभाव एवं पूछपरख बनी रहेगी। महत्वपूर्ण कार्य शाम से पहले पूरे कर लें तो बेहतर होगा। दिन उत्तम।

वृष- घर में उत्सव सा वातावरण बना रहेगा। अपनों के साथ हर्ष आनंद से रहेंगे। छोटी-छोटी बातों में बड़ी खुशी मिलेगी। परिजनों में प्रेम और विश्वास बढ़ेगा। दिन शुभकारक। वाणी व्यवहार प्रभावी रहेगा।

मिथुन- अनुकूलता और आनंद में वृद्धि होगी। कार्य व्यापार में शुभता का संचार बना रहेगा। अनोखी कोशिशों को बल मिलेगा। दिन श्रेष्ठ फलकारक। लाभ पर फोकस बढ़ाएं। यात्रा संभव।

कर्क- मामले लंबित न छोड़ें और कार्याें को पूरा किए बिना आराम से बचें। वरिष्ठों का सहयोग बना रहेगा। खर्च बढ़ा हुआ रहेगा। रिश्तों को बखूबी निभाएंगे। दिन सामान्य से शुभ।

सिंह- लाभ के अवसरों को भुनाने की सोच रखें। कार्य व्यापार से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय लंबित न रखें। आय के साथ व्यय भी बढ़ा हुआ रह सकता है। दिन हितकारक। भाग्य पक्ष की सकारात्मकता बनी रहेगी।

कन्या- प्रशासनिक दखल बढ़ेगा। प्रबंधन से जुड़े कार्याें को प्राथमिकता में रखें। पैतृक पक्ष से लाभ। सभी सहयोगी होंगे। तेज धूप में निकलने से बचें। दिन सफलता और सम्मान देने वाला।

तुला- मनोबल बढ़ा हुआ रहेगा। सीमित प्रयास में अधिक सफलता के संकेत हैं। जॉब सीकर्स को अवसर मिलेंगे। निजी जीवन में त्याग और पवित्रता का भाव बढ़ेगा। दिन भाग्य कारक। तेजी बनाए रखें।

वृश्चिक- अति उत्साह में गड़बड़ी की आशंका है। अपनों का साथ और समर्थन बना रहेगा। गरिमा गोपनीयता का ध्यान रखें। विपक्ष को मौका न दें। दिन सामान्य से शुभ। बातचीत मंे सतर्कता रखें।

धनु- कार्याें की चेक लिस्ट बनाएं और प्राथमिकता से पूरा करें। भ्रमण की योजना के बना रहे हैं तो यह अत्यावश्यक है। सेहत से समझौता न करें। सबको साथ लेकर चलने में सफल होंगे। दिन उत्तम फलकारक।

मकर – सहजता से आगे बढ़ते रहें। परिस्थितियां जल्द ही सकारात्मक होंगी। निजी जीवन में सुख सौख्य बढ़ेगा। बड़ों से बहस से बचें। दिन उत्तरोत्तर शुभकारक। खर्च पर नियंत्रण रखें। अफवाहों से बचें।

कुम्भ – मित्रों का साथ बना रहेगा। हर्ष उत्साह से सभी को प्रेरित करेंगे। नए लोगों से भेंट संभव है। आवश्यक कार्याें को शीघ्रता से पूरा करने का प्रयास करें। जीत की आदत बनाए रखें। दिन श्रेष्ठ फलकारक।

मीन- अत्यधिक अपेक्षाओं से करीबियों के साथ रिश्तों को बोझिल न करें। सबकी सुनें और सलाह से कार्य करंे। परिस्थितियां शीघ्र ही सकारात्मक होंगी। वाणी व्यवहार प्रभावी रहेगा। दिन सामान्य से शुभ।

Back to top button