104 डिग्री बुखार में की शूटिंग, भोजपुरी गाने में Akshay Kumar ने उड़ाया गर्दा

लंबे इंतजार के बाद अक्षय कुमार(Akshay Kumar) की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ सिनेमाघरों में रिलीज के लिए बिल्कुल तैयार है। इस फिल्म के ‘तेरा पैसा मेरा पैसा’, ‘एक ऊंचा लंबा कद फॉरएवर’, ‘दीवाने’ श्रोताओं को काफी पसंद आए हैं। हालांकि, मूवी के जिस गाने ने पटना से लेकर मुंबई तक में गर्दा उड़ाया है, वह उनका पहला भोजपुरी सॉन्ग है, जिसे लोग लूप में सुन रहे हैं।

जिस ‘घिस-घिस’ गाने को सुनकर श्रोताओं और दर्शकों को काफी मजा आ रहा है, उस गाने की शूटिंग करते हुए अक्षय कुमार की हालत काफी खराब हो गई थी। क्या आपको पता है जब अक्षय कुमार इस गाने को शूट कर रहे थे, तो वह 104 डिग्री बुखार से तड़प रहे थे, जिसका खुलासा उनकी को-स्टार ने किया है।

बुखार में तड़पते हुए अक्षय ने किया था गाना शूट
समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए भोजपुरी अदाकारा अक्षरा सिंह ने ‘वेलकम टू द जंगल’ के लिए ‘घिस-घिस-घिस’ गाने की शूटिंग के दौरान का अनुभव शेयर किया। अक्षरा ने कहा, “सबसे बड़ी बात ये थी कि जब वह भोजपुरी गाने की शूटिंग कर रहे थे, तो उन्हें 103-104 डिग्री फीवर था। मैं उन्हें लगातार देख रही थी और ये बात महसूस हुई कि वह अपने काम और क्राफ्ट से कितना ज्यादा प्यार करते हैं। वह पूरी जिम्मेदारी और डेडिकेशन से काम करते हैं।”

अक्षय-अक्षरा के भोजपुरी गाने को मिले इतने व्यूज
अक्षय कुमार और अक्षरा सिंह का ये भोजपुरी गाना एक महीने पहले रिलीज हुआ था, जिसे अभी तक 26 मिलियन व्यूज Youtube पर मिल चुके हैं और यह गाना काफी ट्रेंड हो रहा है। वेलकम टू द जंगल की रिलीज डेट की बात करें तो, अहमद खान के निर्देशन में बनी ये फिल्म 26 जून यानी कि कल सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। हालांकि, उससे पहले मूवी का 25 जून को पेड प्रीव्यू होने वाला है।

फिल्म की एडवांस बुकिंग मेकर्स ने मंगलवार को शुरू की थी। अब तक मूवी की कुल कमाई 1 करोड़ तक की हो चुकी है। फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इस मूवी में कुल 36 सितारे हैं, जिसमें रवीना टंडन, सुनील शेट्टी, परेश रावल, अरशद वारसी सहित कई सितारों के नाम शामिल हैं।

Back to top button