10 नवम्बर 2019 का राशिफल

मेष राशिफल— जॉब प्राप्ति के योग बन रहे हैं। पुरानी समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। दोपहर के बाद कई सारे रुके हुए कार्य पूरे होंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों को शानदार सफलता मिल सकती है। छोटे भाई-बहनों को कुछ कष्ट सहना पड़ सकता है।राशिफल

वृषभ राशिफल— दिन की शुरुआत अच्छी खबरों से होगी। सहकर्मी आपके प्रति द्वेष की भावना रख सकते हैं। रहस्य और फिक्शन जैसे विषयों के अध्ययन में रूचि जागृत होगी। मानसिक रूप से कुछ बेचैनी का अनुभव करेंगे। आपके विचारों में स्थिरता का अभाव रहेगा।

मिथुन राशिफल— आज उच्च आर्थिक लाभ होने के योग बन रहे हैं। किन्तु दाम्पत्य जीवन में कलह की भी आशंका है। रिश्तेदारों के व्यवहार से असन्तुष्ट रहेंगे। जीवनसाथी के साथ देवस्थान जाने का विचार कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अनुकूलता रहने वाली है।

कर्क राशिफल— नौकरीपेशा लोगों को जिम्मेदारी वाले कार्य सौंपे जा सकते हैं। शत्रु आपके विरुद्ध षड्यन्त्र कर सकते हैं। समाज में मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कम मेहनत से अधिक सफलता प्राप्त करने में कामयाब रहेंगे। उच्च अधिकारी आपकी कामयाबी से प्रसन्न रहेंगे।

सिंह राशिफल— सन्तान को कष्ट हो सकता है। अपने खानपान और सेहत के प्रति सचेत रहना होगा। घर में किसी मांगलिक कार्य की योजना बनेगी। कोर्ट में लम्बित मामले दोबारा शुरू होने की सम्भावना है। फिजूलखर्ची के कारण आर्थिक स्थिति में चुनौतियाँ आ सकती है।

कन्या राशिफल— आज दैनिक कार्यों में कुछ कठिनाइयाँ आ सकती है। परिवार के सदस्यों में मतभेद सम्भव है। सम्पत्ति और वाहन के दस्तावेजों को सुरक्षित रखें। व्यापारियों को कुछ अप्रत्याशित स्थितियों का सामना करना पड़ सकते हैं। आज सकारात्मक ऊर्जा में कमी महसूस होगी।

तुला राशिफल— आपकी चिन्ताओं में कमी आयेगी। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। मान-सम्मान में वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। प्रियजनों से भेंट और सम्पर्क होगा। उच्चाधिकारियों से सहयोग और प्रशंसा मिलेगी। आज कहीं घूमने-फिरने का प्लान बना सकते हैं।

वृश्चिक राशिफल—  आज वाणी पर संयम रखना होगा। बदनामी और षड्यन्त्र का शिकार हो सकते हैं। कार्यस्थल पर लड़ाई-झगड़े से बचें। आज किसी तरह के लोन या कर्ज न लें। यदि आप मेहनत से कार्य करेंगे तो सफलता अवश्य मिलेगी।

धनु राशिफल— आज जीवन में नये प्रेम का प्रवेश हो सकता है। आपकी योजनायें सफल होंगी। मन में किसी तरह का अज्ञात भय बना रहेगा। कामवासना के वशीभूत हो सकते हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा।

मकर राशिफल— पुरानी बीमारी दोबारा से परेशान कर सकती है। माता के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। जीवन में हर ओर परेशानी नजर आयेगी, लेकिन घबरायें नहीं जल्द ही समय आपके पक्ष में होगा। मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। महत्वपूर्ण कार्य और निर्णय लेने के लिए दिन अनुकूल नहीं है।

कुम्भ राशिफल— आपके सभी मनोरथ सिद्ध होंगे। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। नया कार्य शुरू करने के लिए दिन पूरी तरह उपयुक्त है। प्रशासनिक कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। अविवाहितों को विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं।

मीन राशिफल— कार्यक्षेत्र में आपकी बातें अनसुनी की जा सकती है। लोग आपकी बातों का बुरा मान सकते हैं। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। मुँह में छाले की समस्या हो सकती है। आपको आशावादी दृष्टिकोण के साथ अपनी परिस्थितियों का पुनरावलोकन करना चाहिए।

Back to top button