10 मिनट तक रेकी, फिर मेडिकल स्टोर के मालिक को काउंटर पर ही मारी 4 गोली

-
मुजफ्फरपुर.आईजी कोठी रोड के गेट (महेश बाबू चौक के निकट ) पर स्थित सुधीर दवाखाना के मालिक सुजीत कुमार को बुधवार की रात 10:43 बजे अपराधियों ने गोली दाग दी। गोलीबारी के समय सुजीत कुमार दुकान में अकेले ही काउंटर पर थे। ताबड़तोड़ चार गोली लगने से काउंटर पर ही लुढ़क गए। गोली कंधा, सीना कंधे के नीचे लगी है। गंभीर स्थिति में परिजनों ने ही जख्मी को बैरिया स्थित निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया।
देर रात में जख्मी का सीटी स्कैन किया गया। स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। गोलीबारी के पीछे रंगदारी की आशंका जताई जा रही है। सुजीत कुमार का मेहंदी हसन चौक के बीच में भी एक दवा की दुकान है। आठ भाइयों में पांच भाई महेश बाबू चौक के निकट ही आवास में रहते हैं। तीन भाई बाहर रहते हैं।ये भी पढ़े: दूल्हे ने जयमाला के बाद किया शादी से इनकार, सच जानकर चौंक गए लोग…
जख्मी के बड़े भाई सुनील कुमार ने बताया कि 10 बजे रात में स्टाफ दुकान से निकल जाता है। सुजीत ही रात 11 बजे तक काउंटर पर बैठता था। अक्सर शहर से लौटने वाले लोग रात में उसी दुकान में दवा लेते हैं। पौने 11 बजे के करीब दो अपराधी काउंटर पर पहुंच कर ताबड़तोड़ गोली चलाने लगे। मेहंदी हसन चौक वाली दुकान को बंद कर मेरा दूसरा भाई रंजन घर जा रहा था। इसी दौरान एक लड़का दौड़ते हुए रंजन के पास पहुंच कर बोला कि सुजीत भैया को गोली मार दी गई है। रंजन जब पहुंचा तो जख्मी हालत में सुजीत पड़ा था। रास्ते से जा रही एंबुलेंस को रोक कर जख्मी सुजीत को बैरिया मां जानकी अस्पताल में लाया गया। जख्मी के बड़े भाई सुनील ने रंगदारी की घटना से इनकार करते हुए बताया कि इस तरह की कोई जानकारी नहीं है।
दो अलग-अलग हथियार से चलाई बदमाशों ने व्यवसायी पर गोली
घटनास्थल से दो अलग-अलग बोर का खोखा बरामद किया गया है। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि दोनों हाथ से फायरिंग की गई है। फायरिंग के दौरान काउंटर में छिप कर सुजीत कुमार ने जान बचाने की कोशिश की। काउंटर पर छिपने की वजह से ही कंधा और कंधे के नीचे गोली लगी।रेकी करते तीन बदमाश सीसीटीवी में कैदसरैयागंज टावर पर सीसीटीवी कैमरा खंगालने के दौरान 10 मिनट तक 3 अपराधी वाच करते सीसीटीवी कैमरे में कैद हैं। काफी देर तक मेन रोड से गाड़ियों के आने-जाने की वजह से अपराधियों को मौका नहीं मिला। मौका मिलते ही दोनों अपराधी चेहरा ढंक कर काउंटर पर पहुंचे। महज 7 सेकंड के अंदर गोली दाग कर दोनों अपराधी वहां से पैदल भाग कर इमलीचट्टी रोड की ओर पहुंचता है। इमलीचट्टी रोड के निकट पहले ही बाइक से अपराधी रेकी कर रहा है। उसी बाइक पर बैठ कर दोनों अपराधी भाग निकले।प्रभारी एसएसपी राजीव रंजन ने बताया कि टाउन डीएसपी पूरे घटनाक्रम की जांच कर रहे हैं। जख्मी का अब तक बयान नहीं हो सका है। घटनास्थल से खोखा बरामद हुआ है। सरैयागंज टावर पर सीसीटीवी कैमरा खंगाला जा रहा है।





