03 मई 2018  आर्थिक राशिफल: जानिए आज किस राशियों को होने वाला हैं लाभ…  

मेष- आज का दिन मिश्रित फलकारक है। बड़े अधिकारियों से अनबन नुकसानदायक रहेगी। क्रोध पर नियंत्रण बनाए रखें। नए संबंध से भाग्य चमकेगा। सामाजिक सम्मान मिलेगा।03 मई 2018  आर्थिक राशिफल: जानिए आज किस राशियों को होने वाला हैं लाभ...  

वृष- आप यदि व्यापारी हैं तो आज अनावश्यक अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। सरकारी नौकरी है तो वरिष्ठ अधिकारी का कोपभाजन बनना पड़ सकता है। नई योजना की तरफ ध्यान दें, अचानक लाभ हो सकता है।

मिथुन- आज दिन के पूर्वार्ध में छुटपुट लाभ की संभावना है। नौकरी व्यवसाय से जुड़े कुछ मुद्दे हल हो जाएंगे। कोई भी व्यवसाय छोटा बड़ा नहीं होता, एक बार अनुभव हो जाए तो बस दुनिया अपनी मुट्ठी में ही समझिए।

कर्क- आज आप अपने आप में ही मस्त रहेंगे। किसी भी विरोधी की आलोचना की ओर ध्यान न देकर अपना काम करते रहें। आगे चलकर सफलता आपके कदम चूमेगी। आप अपने सामाजिक क्षेत्र में मेल-जोल बढ़ाने में कामयाब होंगे।

सिंह-आज शत्रुजनित षड़यंत्र से बचने का प्रयास करें। अनावश्यक दुःश्चिन्ताओं से मन क्षुब्ध हो सकता है। नई

उपलब्धियां कड़ी मेहनत से मिलेंगी। सामाजिक उत्तरदायित्व भी बढ़ेगा। किसी अनजान व्यक्ति से आज लेनदेन न करें।

कन्या- आज कर्मोद्योग में तत्परता से लाभ होगा। स्वजनों से सुख, पारिवारिक मंगल कार्यों की खुशी होगी। रचनात्मक

कार्यों में मन लगेगा। विपरीत परिस्थिति उत्पन्न होने पर क्रोध पर काबू रखें। राजकीय मदद भी मिल सकती है। सूर्यास्त के समय अचानक लाभ होने के योग हैं।

तुला- पद और अधिकार की महत्वाकांक्षा आज अन्तर्विरोध को जन्म दे सकती है। समस्याओं का समायोचित समाधान न मिलने से मानसिक अशांति हो सकती है। दूर-समीप की यात्रा का प्रसंग प्रबल होकर स्थगित हो सकता है। व्यवसाय में कुछ शिथिलता हो सकती है।

वृश्चिक- आज का दिन कुछ विशेष कर दिखाने की उधेड़बुन में व्यतीत हो सकता है। अधिकारीवर्ग से अच्छी साठ-गांठ बनेगी। किसी सरकारी संस्था से दूरगामी लाभ की पृष्ठभूमि भी आज ही बनेगी। निराशाजनक विचारों से बचें।

धनु- किसी विशेष घटनाक्रम के अंतर्गत रुका हुआ धन आश्चर्यजनक रूप से प्राप्त हो जाएगा। इससे आज आपका विश्वास धर्म एवं आध्यात्म में बढ़ेगा। रोजमर्रा के कामों में कोताही न बरतें। अतीत के संदर्भ में अनुसंधान का लाभ मिलेगा। नए संपर्क से सितारा बुलंद होगा।

मकर- आज कार्यक्षेत्र में अपने से वरिष्ठ अधिकारियों से अनबन हो सकती है। दांपत्य जीवन में सरसता बनी रहेगी। पराक्रम वृद्धि से शत्रुओं का मनोबल टूटेगा। आज खर्च बढ़ सकता है।

कुंभ- गोचर के शुभ प्रभाव से सफलता मिलेगी। उत्तरार्ध की वृद्धि अस्थिरता को जन्म दे सकती है। वाहन, भूमि खरीदने, स्थान परिवर्तन का सुखद संयोग है। सांसारिक सुख भोग व घर गृहस्थी के उपयोग की प्रिय वस्तु खरीदी जा सकती है।

मीन-किसी प्रतियोगिता में आपकी जीत हो सकती है। किसी खास उपलब्धि से भी आपका मन प्रसन्न रहेगा, किन्तु मौसम परिवर्तन का स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। 

Back to top button