हर पल रहता है जान जानें का डर, कर्मचारी हेलमेट लगाकर ऑफिस में करते हैं काम

-
गया. बिहार के गया बाल विकास परियोजना ऑफिस में काम करने वाले कर्मचारी हेलमेट लगाकर अपना काम करते हैं। ये हेलमेट शौक से नहीं, बल्कि अपनी जान बचाने के लिए पहनते हैं। ऑफिस का भवन जर्जर हो चुका है। छत का प्लास्टर कर्मियों के सिर पर कभी भी गिर जाता है। बना रहता है डर का माहौल…
– ऑफिस गया जिले के नगर प्रखंड मुख्यालय में स्थिति है। जर्जर हो चुके नगर प्रखंड के सीडीपीओ कार्यालय की छत का प्लास्टर लगातार गिरता रहता है।
– इस भवन के बारे में बताया जाता है कि बहुत ही पुराना है। अब जर्जर हो चुका है। इसके बाद भी ऑफिस में काम हो रहा है।
– तेज बारिश होने पर ऑफिस के अंदर ही पानी टपकने लगता है।ये भी पढ़े: अभी-अभी: स्टेशन के नाम रखने के प्रस्ताव पर राज्यसभा में नेताओं ने मचा दिया हड़कंप
– ऑफिस की फाइल को प्लास्टिक सीट से ढंककर रखा जाता है।
– कंप्यूटर को भी कर्मी छुपाकर रखते हैं ताकि इसमें बारिश का पानी नहीं घुस जाए।
– कर्मचारी बताते हैं कि यह भवन पूरी तरह जर्जर हो चुका है, जिसके जर्जर के कारण इस कार्यालय में कोई आना नहीं चाहता। सभी कर्मचारी भी डरे सहमे काम करते है।– कुछ साल पहले भी ऊपर के छत का प्लास्टर टूट कर काम कर रहे कर्मचारी पर गिर गया था। इस घटना से कई कर्मचारी घायल हो गए थे। उसके बावजूद भी यहां की हालत नहीं बदली।





