स्मृति ईरानी ने कांग्रेस से किया ये बड़ा सवाल, शायद ही मिल पाए इसका जवाब…

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने शुक्रवार को कांग्रेस से सवाल पुछा है कि वह कब तक स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर के बलिदानों का अपमान करती रहेगी। साथ ही ईरानी ने कहा है कि विपक्षी कांग्रेस को महाराष्ट्र के लोगों तथा देश के सभी देशभक्तों को इस बात का जवाब देना होगा। ईरानी ने दिल्ली भाजपा दफ्तर में कहा कि, महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल कांग्रेस को मराठी लोगों और देश के सभी देशभक्तों को इस बात का उत्तर देना होगा कि वीर सावरकर के बलिदानों का अपमान कब तक जारी रहेगा।

ईरानी ने यह भी सवाल किया कि वीर सावरकर के अपमान को कांग्रेस अपना जन्मसिद्ध अधिकार क्यों मानती है। ईरानी ने आगामी विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी के मैनिफेस्टो का मसौदा तैयार करने की खातिर दिल्ली के लोगों की प्रतिक्रिया लेने के लिए पार्टी की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष मनोज तिवारी समेत अन्य नेताओं के साथ भाजपा के मेरी दिल्ली मेरा सुझाव अभियान का आगाज़ किया।

भाजपा नेता राकेश सिंह ने कमलनाथ सरकार पर लागए ये बड़े आरोप, कह दी यह बड़ी बात…

वहीं, भाजपा के प्रवक्ता जीवीएल नरसिंह राव ने प्रेस वालों से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस ने महान देशभक्त स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर का तिरस्कार किया है। कांग्रेस ऐसा करके राष्ट्र में गलत संस्कृति का सूत्रपात कर रही है। कांग्रेस को सोचना चाहिए कि नेहरू परिवार को लेकर कई तरह की कहानियां प्रचलित हैं। यदि कोई राजनीतिक दल इस तरह की कहानियों का प्रकाशन एवं प्रचार करे तो क्या यह सही राजनीति होगी। 

Back to top button