सिविल सिटीजनशिप पर जदयू ने अपनाई भाजपा से अलग यह रणनीति….

सिविल सिटीजनशिप के मसले पर जदयू ने भाजपा से अलग राह अपनाते हुए असम जाने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर रविवार को हुई पार्टी कार्यकारिणी की बैठक में सिविल सिटीजनशिप का विरोध करने का फैसला लिया गया।सिविल सिटीजनशिप पर जदयू ने अपनाई भाजपा से अलग यह रणनीति....
इतना ही नहीं जदयू इसके खिलाफ असम गण परिषद की प्रस्तावित रैली में भी शामिल होगा। पार्टी की ओर से प्रशांत किशोर और केसी त्यागी असम जाएंगे। 

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में संगठन को विस्तार देने का फैसला हुआ। बिहार से बाहर लक्षद्वीप में भी पार्टी ने लोकसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया है। तीन घंटे की बैठक के बाद पार्टी महासचिव केसी त्यागी ने कहा कि जदयू किसी विवादित मसले पर भाजपा को आंख मूंद कर समर्थन नहीं करेगा।

हम राजग का हिस्सा हैं और हमारा एजेंडा साफ है। त्यागी ने कहा कि रैली से ममता बनर्जी का कद बढ़ा है और वो प्रधानमंत्री पद के लिए एक मजबूत दावेदार के रूप में स्थापित हुई हैं।
Back to top button