सिर्फ एक हेक्‍टेयर में 10 लाख तक की कमाई करा सकता है पपीता, ऐसे करें खेती

नई दिल्‍ली. खेती से कमाई कराने के मामले में पपीता आपके लिए एक बेहतर विकल्‍प हो सकता है। हाल के दौर में मार्केट में आई हाईब्रिड किस्‍मों के चलते पपीते से कमाई करना पहले से ज्‍यादा आसान हुआ है। आप एक हेक्‍टेयर पपीते की खेती से एक सीजन में करीब 10 लाख रुपए तक की कमाई कर सकते हैं। पपीते की खासियत यह है कि इसकी फसल जल्‍दी तैयार होती है और साल भर मे फसल देने लगती है। एक ही फसल से आप 3 साल तक उपज भी ले सकते हैं। इसके चलते एक बार पेड़ तैयार होने पर लागत भी कम होती जाती है। आइए जानते हैं पपीते की खेती के बारे में और इसके जरिए कमाई कैसे संभव है।  सिर्फ एक हेक्‍टेयर में 10 लाख तक की कमाई करा सकता है पपीता, ऐसे करें खेती

भारत के ज्‍यादातर हिस्‍सों में कर सकते हैं पपीते की खेती 

पपीते की खेती के लिहाज से भारत एक उपयुक्‍त देश है। इसे अधिकतम 38 से 44 डिग्री सेल्सियस तक तापमान में उगाया जा सकता है। ऐसा तापामान कमोबेश पूरे भारत में पाया जाता है। पतीते की खेती के लिए न्‍यूनतम तापमान 5 डिग्री होना चाहिए। मतलब आप इसे पहाड़ों से सटे इलाकों में भी उगा सकते हैं। इस लिहाज से आप भारत के किसी भी कोने में रहते हैं तो पपीते की खेती कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: मायावती का योगी पर लगाया आरोप- क्या जानवरों से सस्ती हो गई इंसान की जान

कौन कौन सी किस्‍मे हैं बाजार में 

पपीते की कई देसी और कई विदेशी दोनों तरह की हाईब्रिड किस्‍में आपको मार्केट में मिल सकती हैं। पूसा की ओर से पपीते की कई किस्‍मे विकसित की गई हैं।  इन डेवलप किस्‍मों में पूसा मेजस्‍टी एवं पूसा जाइंट, वाशिंगटन, सोलो, कोयम्‍बटूर, हनीड्यू, कुंर्ग‍हनीड्यू, पूसा ड्वार्फ, पूसा डेलीसियस, सिलोन, पूसा नन्‍हा आदि शामिल हैं। विदेशी किस्‍मों में ताईवनी red lady और कुछ इस्राइली किस्‍में भी अच्‍छी पैदावार देती हैं।  

पैदावार 

इलाहाबाद के रामपुर गांव में पपीते की खेती करने वाले किसान हर्षेश ओझा के मुताबिक, पपीते का एक स्‍वस्‍थ पेड़ आपको एक सीजन में करीब 40 किलो तक फल देता है। हर्षेश के मुताबिक, आप दो पड़ों के बीच करीब 6 फिट का गैप रख सकते हैं और इस हिसाब से आप एक हेक्‍टेयर में करीब 2250 पेड़ तैयार कर सकते हैं। इस हिसाब से आप एक सीजन में एक हेक्‍टेयर पपीते की फसल से 900 क्विंटल पपीता पैदा कर सकते हैं।
 

ये सावधानियां जरूर बरतें 

हर्षेश के मुताबिक, पपीते का पौधा काफी सेंसिटिव हो‍ता है, इसलिए इसके आसपास तापमान का खास खयाल रखें। गर्मी में चलने वाली लू और सर्दी का पाला दोनों पपीते को नुकसान पहुंचाते हैं। बचने के लिए खेत के उत्‍तर , पश्चिम में हवा रोकने का इंतजाम जरूर करें। पाला पड़ने की दशा में खेत में धुंआ करके सिंचाई करने की देसी तकनीक का यूज कर सकते हैं। ज्‍यादा पानी भी पपीते के लिए नुकसान दायक होता है। इसलिए खेत में पानी की निकाली का इंतजाम जरूर करें। पानी लगने की दशा में कॉलर रॉट बिमारी लगने की सम्‍भावना रहती है। 


कितनी कमाई 

पपीते की एक हेक्‍टेयर खेजी आपको एक सीजन मे करीब 10 लाख रुपए तक की कमाई आप कर सकते हैं। हर्षेश के मुताबिक, आप एक हेक्‍टेयर के खेत से एक सीजन में करीब 900 क्विंटल पपीता पैदा करते हैं। थोक भाव में आप इसे 15 रुपए प्रति केजी के हिसाब से भी बेचेंगे तो आपको एक क्विंटल पर आपको 1500 रुपए मिलेंगे। इस हिसाब से आपके पास करीब 13.5 लाख रुपए की फसल तैयार होती है। हर्षेश के मुताबिक, एक हेक्‍टेयर पपीते की खेती में आपकी लागत करीब 3 लाख रुपए आती है। साथ ही 20 हजार रुपए आपको बीज में खर्च करने पड़ेंगे। 30 हजार रुपए अन्‍य खर्च निकालने के बाद भी आप करीब 10 लाख रुपए एक सीजन में कमा सकते हैं। 

बीज का रखें खयाल 

हर्षेश के मुताबिक, पपीते की अच्‍छी किस्‍म की बीज थोड़ी महंगी पड़ती है। बीज की अच्‍छी किस्‍म आपको करीब 2800 रुपए प्रति 10 ग्राम पड़ती है। 10 ग्राम में करीब 700 बीज होते हैं। रोपाई से लेकर पैदा तैयार करने के दौरान आपके 50 फीसदी बीज नष्‍ट हो जाते हैं और 50 फीसदी ही पौधे के तौर पर डेवलप हो पाते हैं। इसलिए बीज का खास ख्‍याल रखें। 

ये भी पढ़ें: इस दिशा में कभी न लगाएं तुलसी का पौधा, कभी नहीं होगी पैसों की कमी

आप कहां संपर्क करें 

अगर आप पपीते की खेती करना चाहते हैं तो अपने राज्‍य के  कृषि विज्ञान केंद्र से संपर्क करें। इसके अलावा आप अपने ब्‍लॉक या जिला विकास अधिकारी के कार्यालय से संपक कर सकते हैं। इसके अलावा आप मार्केट में मौजूद सीड की दुकानों से भी ज्‍यादा जानकारी हासिल कर सकते हैं। आप किसान कॉल सेंटर 1800-180-1551 पर भी कॉल कर सकते हैं।
Back to top button