साल 2030 तक भारत दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा

नई दिल्ली. साल 2030 तक भारत जर्मनी और जापान को पीछे छोड़ दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बन जाएगा। एचएसबीसी होल्डिंग्स की रिपोर्ट में यह अनुमान जारी किया गया। एचएसबीसी होल्डिंग्स के मुताबिक 2030 तक भारत की जीडीपी 5.9 लाख करोड़ डॉलर हो जाएगी।पिछले साल भारत फ्रांस को पीछे छोड़ दुनिया की छठी बड़ी इकोनॉमी वाला देश बन गया।एचएसबीसी की लॉन्ग टर्म रैंकिंग में भारत को सबसे ज्यादा बढ़त की उम्मीद जताई गई। रिपोर्ट के मुताबिक तेज इकोनॉमिक ग्रोथ और कामकाजी उम्र वाली आबादी बढ़ने से भारत को फायदा मिलेगा।रिपोर्ट में कहा गया कि अगले 12 साल में चीन की अर्थव्यवस्था अमेरिका से ज्यादा हो जाएगी और यह नंबर-1 बन जाएगा। साल 2030 तक चीन की जीडीपी 26 लाख करोड़ डॉलर और अमेरिका की 25.2 लाख करोड़ डॉलर होने का अनुमान है।भारत की डीजीपी ग्रोथ दुनिया में सबसे तेज है। अप्रैल-जून तिमाही में यह 8.2% रही। इस दौरान चीन की ग्रोथ 5.7% और अमेरिका की 4.2% रही।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

India Set to Overtake Japan as No 3 Economy by 2030 says HSBC Report

Back to top button