सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जानिए, अपने अंगूठे में छिपे कई राज़…

जैसे ज्योतिष शास्त्र में व्यक्ति का हाथ देखकर उसके भविष्य के बारे में बताया जा सकता है। वैसे ही सामुद्रिक शास्त्र में इंसान के शरीर के एक-एक अंग में छिपे कई राज़ बताए गए हैं। आज हम बात करेंगे हाथ के अंगूठे की। हस्तरेखा विशेषज्ञों का कहना है कि हाथ की हर अंगुली का अपना अलग महत्व होता है। अंगुली के अलावा इंसान का अंगूठा भी आपके बारे में कई राज़ खोलता है। विशेषज्ञों के अनुसार हर किसी के हाथ का अंगूठा दूसरे के हाथ से अलग होता है। अंगूठे का शेप आपके बारे में काफी कुछ बता सकता है। कई लोगों का अंगूठा लंबा होता है तो वहीं कई लोगों का अंगूठा छोटा होता है। कई लोगों का अंगूठा समकोण बनाता है। तो आइए आपको बताते हैं अलग-अलग अंगूठों के बारे में-सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जानिए, अपने अंगूठे में छिपे कई राज़...

जिस अंगूठे को सीधा करने पर राइट ऐंगल बनता हो तो उसे राइट ऐंगल अंगूठा है। इस तरह के अंगूठे वाले लोगों की पहचान उनके ख्याल मज़बूत होती है। ऐसे लोग मज़बूत ख्यालात वाले होते हैं। इनके बारे में कहा जाता है इन्हें हराना आसान नहीं होता। अगर ऐसे व्यक्ति को हरा भी दिया जाता है तो वो दोबारा संघर्ष करने को तैयार रहते हैं।

जिनका अंगूठा तर्जनी अंगुली के बीच के भाग से गुज़रता हो ऐसे लोगों का अंगूठा सामान्य आकार से लंबा होता है। इन लोगों में खास तरह की खूबियां होती हैं। इन लोगों के विचार स्वतंत्र होते हैं। इन लोगों की सोच दूसरों से अलग होती है। ये लोग हर मुद्दे पर अपनी सकारात्मक राय रखने के लिए तैयार होते हैं। ऐसा कहा जाता है इन लोगों का गणित अच्छा होता है और इन लोगों में सफल इंजीनियर बनने के गुण होते हैं।

कई लोगों का अंगूठा बाकी शरीर की त्वचा से सख्त होता है। ऐसे लोगों को हठी कहा जाता है लेकिन ऐसे लोग दिमागी रूप से काफ़ी एक्टिव होते हैं। ये लोग अपनी मन की करते हैं। इनकी मर्जी के खिलाफ कोई बात नहीं मनवा सकता। वहीं कुछ लोगों का अंगूठा छोटा होता है। अगर आपका अंगूठा तर्जनी अंगुली तक भी पहुंचने में अक्षम है तो ऐसे अगूठे को छोटे साइज का अंगूठा माना जाता है। ऐसे लोग मेहनती होते है लेकिन एेसे लोग अपने छोड़ दूसरे के विचारों पर ज्यादा चलते हैं।

Back to top button