विदर्भ को अलग करने की साजिश बर्दाश्त नही: राज ठाकरे

मुंबई. महाराष्ट्र नव निर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे ने कहा कि अगर नागपुर-मुंबई समृद्धि महामार्ग के जरिए विदर्भ को अलग करने की साजिश रची जा रही है तो वे इसे सफल नहीं होने देंगे।विदर्भ को अलग करने की साजिश बर्दाश्त नही: राज ठाकरे

– शनिवार को ठाणे में आयोजित रैली में राज ठाकरे ने कहा कि अब सत्ता देवेंद्र फडणवीस के हाथ में हैं। वे विदर्भ का विकास करें। पर यदि विदर्भ के विकास के नाम पर उसे महाराष्ट्र से अलग करने की साजिश होगी तो इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: मंत्री सिद्धू जिस कॉलोनी में रहते हैं, उसी में रेस्टोरेंट मालिक से छीनी कार

– राज ठाकरे ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज की मां विदर्भ के बुलढाणा जिले की रहने वालीं थीं। अगर ऐतिहासिक सच्चाई से मुंह मोड़कर भाजपा मां-बेटे को अलग करने की कोशिश करेगी तो मनसे चुप नहीं बैठेगी।

Back to top button