सबके मन को भाएं मसालेदार और टेस्टी काजू मटर

ज्यादातर लोग अपने घरों में मटर की सब्जी बनाते हैं। अगर घर पर कोई मेहमान आ जाएं तो ऐसे में आप पनीर की सब्जी बनाना बेहतर समझती हैं, लेकिन आज हम आपको इन सब से हटकर कुछ नया और स्पेशल डिश के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका नाम हैं – काजू मटर। इस डिश को आप घर पर आसानी से तैयार कर सकती हैं। इसे बनाने में भी कम समय लगता हैं, तो चलिए जानते हैं टेस्टी काजू मटर बनाने की विधि के बारे में।सबके मन को भाएं मसालेदार और टेस्टी काजू मटर

यह भी पढ़ें- शुरू होगी राष्ट्रपति रॉबर्ट मुगाबे के खिलाफ महाभियोग की प्रक्रिया

काजू मटर के लिए जरूरी सामग्री –

• तेल – 1 चम्मच
• काजू – 60 ग्राम
• गर्म दूध – 110 मिलीलीटर
• अदरक – 1 चम्मच
• टमाटर – 25 ग्राम
• काजू पाउडर – 2 चम्मच
• जीरा – 1 चम्मच
• धनिया के सूखे पत्ते – 1 चम्मच
• हींग – 1/4 चम्मच
• हल्दी – 1/4 चम्मच
• लाल मिर्च – 1/4 चम्मच
• हरे मटर – 200 ग्राम
• धनिया पाउडर – 1 चम्मच
• चीनी – 1 चम्मच
• पानी – 200 मिलीलीटर
• नमक – 1 चम्मच
• गर्म मसाला – 1/2 चम्मच

यह भी पढ़ें- सर्दी में इन घरेलू उपायों से रखें घर के सदस्यों को बीमारियों से सुरक्षित

काजू मटर बनाने की विधि –

1. काजू मटर बनाने के लिए सबसे पहले आप एक पैन में तेल डालकर गर्म करें।
2. अब इसमें काजू डालें और गोल्डन होने तक फ्राई कर लें।
3. फिर एक बाउल में गर्म दूध डालकर गर्म करें और उसमें फ्राई किए हुए काजू को 15 मिनट के लिए भिंगो कर रख दें।
4. अब टमाटर, काजू का पाउडर और अदरक इसे मिक्सी में डालें और इसका प्यूरी बना लें।
5. एक पैन में तेल डालकर गर्म करें और इसमें हींग और जीरा डालें और इसे भून लें।
6. अब इसमें धनिया पाउडर, हरी मिर्च और लाल मिर्च डालें और मिला लें और पहले से तैयार किया हुए पेस्ट में डालकर 3 – 5 मिनट के लिए भूनें।
7. भूने हुए मसालों में अब सूखा धनिया, मटर, नमक, हल्दी और चीनी डालें और मिला लें।
8. जब मसाले में मटर अच्छी तरह मिल जाएं तब इसमें पाने डालें और 3 से 5 मिनट के लिए धीमी आंच पर पकने दें।
9. इसके बाद इसमें गर्म मसाला डालें।
10. अब पहले से भिंगोए हुए काजू को डालें और दो मिनट के लिए पकाएं।
11. आपका काजू मटर बनकर तैयार है। इसे गर्मा – गर्म सर्व करें।

Back to top button