संयुक्‍त राष्‍ट्र तक पहुंच रहा CAA-NRC, अब UN की निगरानी में जनमत संग्रह की मांग

कोलकाता। नागरिकता बिल पर अब बवाल देश से लेकर विदेशों तक पहुंचता हुआ नजर आ रहा है। दरअसल ममता बनर्जी ने मांग की है कि यूएन की निगरानी में नागरिकता कानून पर जनमत संग्रह कराया जाए। साथ ही उन्‍होंने कहा कि इस जनमत संग्रह में जो हारे उसे इस्‍तीफा दे देना चाहिए।

वहीं इससे पहले आज नागरिकता कानून के विरोध में आज वाम दलों द्वारा किया गया भारत बंद आंदोलन अब हिंसक रूप ले लिया। सबसे बुरा हाल मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के उत्‍तर प्रदेश का है। यूपी की राजधानी लखनऊ में बड़ा बवाल मचा हुआ है।

वहीं लखनऊ की हसनगंज चौकी को प्रदर्शनकारियों ने आग के हवाले कर दिया। मदेहगंज पुलिस चौकी में भी तोड़-फोड़ की गई। पुलिस की कई गाडि़यों को भी आग के हवाले कर दिया गया।

वहीं लखनऊ में ही टीले वाली मस्जिद के पास पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प की खबर भी आ रही है। लखनऊ में खदरा के बाद ठाकुरगंज में भी बवाल हुआ, यहां पर भी प्रदर्शनकारियों ने पथराव किया। वहीं इमामबाड़े के पास भी पथराव चल रहा है।

इसके बाद यूपी के ही संभल में प्रदर्शनकारियों ने चार बसों में आग लगा दी। आपको बता दें कि यूपी में इस समय धारा 144 लागू है। इसके बावजूद भी प्रदर्शनकारी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे।

Back to top button