संभोग के दौरान ऐसी गलतियां करने वाली महिलाएं ही कभी नहीं बन पात मां

माँ बनना हर स्त्री के लिए किसी सपने से कम नहीं होता है। और वह पल एक माँ और बाप के लिए जिंदगी का सबसे यादगार होता है। इसे लेकर वह न जाने कितने सपने बुन लेती है, लेकिन कई बार कुछ महिलाएं इस सुख से वांचित हो जाती है। महिलाओं में फीमेल इंफर्टिलिटी (बांझपन) उनके ये सारे सपने चूर-चूर कर देता है।

पीरियड्स में परेशानी: कोई भी महिला तभी प्रेग्नेंट हो सकती है जब उसके पीरियड्स नियमित रूप से आते रहे। अनियमित पीरियड्स, पीरियड्स के दौरान दर्द या फिर पीरियड्स ना होने के कारण महिला को इंफर्टिलिटी की परेशानी हो सकती है।

किसी-किसी महिला को पीरियड्स के अलावा भी गर्भाशय से हल्का-हल्का खून निकलता है, जिसे फाइब्रॉएड्स कहते हैं। यह एक प्रकार का ट्यूमर है जो ट्यूमर मसल्स में टिशू के ज्यादा बनने पर होता है।

शारीरिक संबंध बनाते समय दर्द नहीं होना चाहिए। अगर आपके साथ ऐसा होता है तो इसे अनदेखा न करें बल्कि तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। क्योंकि इसका कारण एन्डोमीट्रीओसिस या फिर बॉवेल मूवमेंट हो सकते हैं।

शादी के बाद कुछ महिलाओं का अचानक ज्यादा वजन बढ़ जाता है। अगर किसी का वजन तमाम एक्सरसाइज और खाने पीने में बदलाव के बाद भी नहीं कम होता है तो यह फीमेल इंफर्टिलिटी का कारण हो सकता है।

Back to top button