वेस्टइंडीज के खिलाफ कोहली के खेलने पर सस्पेंस, जानें क्यों?

एशिया कप के बाद अब टीम इंडिया का अगला मिशन वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज है. वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज 4 अक्टूबर से राजकोट में होने वाला है.
BCCI की सेलेक्शन कमिटी आज यानी शनिवार शाम या फिर रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय टेस्ट टीम का ऐलान कर सकती है.
सेलेक्शन कमिटी कप्तान विराट कोहली की चोटिल कलाई पर अपडेट का इंतजार कर रही है जिसके बाद ही वह वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए टीम की घोषणा करेगी.
बीसीसीआई के वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को कहा, ‘विराट को कलाई में चोट है. इसके लिए उनके परीक्षण हो चुके हैं, बस राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के सहयोगी स्टाफ से चिकित्सीय अपडेट का इंतजार है. यह अभी स्पष्ट नहीं हुआ है कि उन्हें यह कलाई की चोट कैसे लगी. यह इंग्लैंड टेस्ट मैचों के दौरान या ट्रेनिंग सत्र में लगी होगी.’
तो इसलिए इस खिलाड़ी ने किया था नागिन डांस, फिर भी हार गई टीम
अगर कोहली की चोट गंभीर नहीं है तो चयनकर्ता दो टेस्ट मैचों के लिए टीम की घोषणा करेंगे या फिर वे सिर्फ पहले ही टेस्ट के लिए टीम घोषित करेंगे.
बोर्ड के सूत्रों के अनुसार चयनकर्ता जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार को टेस्ट मैचों में आराम देंगे. बुमराह ट्रेंट ब्रिज में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट से लगातार गेंदबाजी कर रहे हैं, जिसके बाद एशिया कप में चार मैच में भी उन्होंने गेंदबाजी की.





