तो इसलिए इस खिलाड़ी ने किया था नागिन डांस, फिर भी हार गई टीम

बांग्लादेश के खिलाड़ी नजमुल इस्लाम को अपनी टीम के एशिया कप जीतने की इतनी उम्मीद थी कि उन्होंने मैच का नतीजा आने से पहले ही मैदान पर नागिन डांस करना शुरू कर दिया.

नजमुल इस्लाम बांग्लादेश के लेफ्ट आर्म स्पिनर हैं जिन्होंने शुक्रवार को भारत के खिलाफ एशिया कप फाइनल मैच के दौरान बीच मैदान पर नागिन डांस किया.

दरअसल, बांग्लादेश की टीम 223 के लक्ष्य का बचाव करने जब मैदान पर उतरी तो नजमुल ने ही शिखर धवन को आउट कर बांग्लादेश को पहली सफलता दिलाई जिसके बाद उन्होंने नागिन डांस किया. 

लेकिन नजमुल ने बहुत जल्दबाजी कर दी और बांग्लादेश को एशिया कप फाइनल में भारत के हाथों 3 विकेट से हार मिली. जिसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने उनके मजे भी लिए. 

रोहित ने जीत के जोश में कह डाली ये बड़ी बात, कोहली संग रिश्तो में आ सकती है दरार

बांग्लादेश की टीम नागिन डांस करने के लिए मशहूर है इसकी शुरुआत उन्होंने इसी साल निदहास ट्राई टी-20 सीरीज के दौरान की थी.  

निदहास ट्राई टी-20 टूर्नामेंट के फाइनल में भी बांग्लादेश की टीम को भारत के हाथों हार मिली थी. 

 

Back to top button