विवेक तिवारी हत्या:पापा मै अच्छे नम्बर लाऊंगी,प्लीज उठ जाओ…

लखनऊ|
आज सुबह जब विवेक तिवारी का अंतिम संस्कार हो रहा था फूल सी बच्ची को पिता के शव पर बिलखते देख वहां मौजूद हर शख्स की आंख भर आई। कम्पनी के प्रोडेक्ट की लांचिंग के चलते विवेक देर से घर आने की बात कह कर निकले थे। शाम के वक्त पत्नी कल्पना को फोन किया तो बेटी सीवी से बात हुई। उसे पढ़ाई करने और जल्दी सोने की नसीहत दे विवेक ने फोन रख दिया। शनिवार की सुबह जब सीवी को पापा की हत्या किए जाने की खबर मिली तो मासूम मां के सीने से लिपट गई। विवेक का शव देख सीवी बोली पापा मै अच्छे नम्बर लाऊंगी, प्लीज उठ जाओ। 
मुझे भी पापा के पास ले चलो
विवेक की बेटी शानू को लेकर उसकी ताई कमरे में बैठी थी। शानू बार-बार उनसे पूछ रही थी कि आंटी इतने लोग घर पर क्यों आयें हैं। पापा के साथ क्या हुआ है। मुझे भी बाहर ले चलो। पापा से मिलना है। शानू के यह शब्द विवेक की भाभी को नश्तर की तरह चूभ रहे थे। 
ये थी पूरी घटना
आपको बता दें कि शुक्रवार देर रात लखनऊ के गोमती नगर में मकदूमपुर पुलिस चौकी के पास दो सिपाहियों ने एसयूवी में सवार ‘ऐपल’ के एरिया सेल्स मैनेजर विवेक तिवारी को गोली मार दी थी। गोली लगते ही विवेक की मौके पर ही मौत हो गई थी। यह देखते ही दोनों आरोपी सिपाही मौके से भाग निकले। दूसरे पुलिसकर्मियों ने विवेक को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस हादसे के बाद एडीजी आनन्द कुमार ने बताया कि यह हत्या का मामला है। गोली चलाने वाले सिपाही प्रशांत चौधरी और उसके साथी सिपाही संदीप कुमार को बर्खास्त कर दिया गया है। दोनों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर किया है। मामले की जांचके लिए एसआईटी का गठन का कर दिया गया है। इस बीच, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में कहा कि यह एनकाउंटर नहीं है। प्रथम दृष्टया दोषी गिरफ्तार हो गए हैं। जरूरत पड़ी तो सीबीआई जांच भी कराएंगे।

विष्णु ने कहा एनकाउंटर शब्द का न करें प्रयोग 
आज अंतिम संस्कार के बाद एक टीवी कार्यक्रम में इस घटना पर बात करते हुए कुछ राजनीतिक पार्टियों ने एनकाउंटर जैसे प्रयोग करने पर मृतक विवेक तिवारी के साले विष्णु ने भावुक होते हुए कहा-
”ये एक हत्या है न की एनकाउंटर,इस शब्द का प्रयोग क्यों किया जा रहा है साथ ही विष्णु ने बताया सरकार ने हमें सहायता राशि देने की बात कही है न कि मुआवजा दिया है |आगे विष्णु ने बताया कि कोई भी सरकारी मदद  जब तक पूरी तरह हमें मिल नहीं जाती हम कुछ कहने की स्थिति में नहीं है की सरकार ने क्या किया है”|

Back to top button