लड़कियों के कुछ ऐसे सवाल जो वो अपने आप से भी नहीं पूछती, जानें इसके पीछे का कारण..

आज महिलाएं काफी शिक्षित हो चुकी है। जहां भारत में एक ओर महिलाएं काफी खुले विचारों वाली हैं वहीं दूसरी ओर उनके अंदर कुछ झिझक भी है। झिझक इसलिये क्‍योंकि वे अपने मन में ऐसे तमाम सवाल छुपा कर जी रही हैं जो खुद उनके शरीर से जुड़े हुए हैं। कुछ महिलाएं ना तो अपने मन की बात अपने पार्टनर से शेयर करती हैं और ना ही अपनी सखी-सहेलियों से।
मेरे periods मात्र दो दिन…
कुछ महिलाओं को पीरियड्स उनकी उम्र के शुरुआती दिनों से ही कम होते हैं लेकिन अगर आपके पीरियड्स पिछले महीने से केवल दो दिन ही रहते हैं तो आपको जरुर डॉक्‍टर को दिखाना चाहिये। 
क्‍या टैंपॉन अंदर… 
यह आपके वैजाइना के काफी अंदर तक चला जाए लेकिन यह खो नहीं सकता। यह साइज में काफी बड़ा होता है और इसके आखिरी छोर पर एक धागा जुड़ा हुआ होता है। तो अगर यह गलती से आपकी वैजाइना के ज्‍यादा अंदर चला गया है तो भी आप उसे धागे से खींच कर बाहर निकाल सकती हैं। 

लावारिस मरीज ने खा लिया जिंदा कबूतर, तो डॉक्टरों ने खोला ऐसा राज की दंग रह गये सब

पहली बार सेक्‍स करने पर ब्‍लीडिंग…
असल में 50% महिलाएं पहली बार सेक्‍स करने के बाद ब्‍लीड नहीं करती। कौमार्य का पूरा दरोमदार हाइमन से जुड़ा हुआ है। याद रखें कि ये बहुत ही आसानी से टूट जाता है। जैसे साइकिल चलाने, खूल कूद, टैम्पॉन का उपयोग या फिर कूछ फांद करने से। ब्‍लीडिंग से कौमार्य का पता नहीं लगाया जा सकता है।
क्या पहली बार सेक्स करते समय…
यदि लड़की व महिला तनाव मुक्त हों और यौन रुप से उत्तेजित हों तो संभवतः दर्द नहीं होता है। यदि वे तनाव में हैं तो योनि (वेजाइना) सूखी हो सकती है या कस सकती है। इससे झिल्ली के फ़टने एवं सेक्स के समय दर्द होने की संभावनाएँ बढ़ सकती हैं।
Vagina को टाइट करने के लिये… 
Vagina कई कारणों से ढीली हो जाती है लेकिन इसे टाइट करने के लिये कीगल एक्‍सरसाइज सबसे असरदार होती है। इसे करने से आपकी पेल्विक की मांसपेशियां मजबूत हो जाती है। इसे दिन में पांच मिनट के लिए करें।
क्या Periods के समय भी मैं Pregnant …
शुक्राणु योनि में 5 दिनों तक ज़िन्दा रह सकते हैं इसलिए यदि कोई लड़की मासिक धर्म के दौरान असुरक्षित सेक्स करती हैं और उनमें मासिक धर्म के तुरन्त बाद डिम्ब का उत्सर्जन (ओव्यूलेशन) होता है तो शुक्राणु डिम्ब को निषेचित कर सकता है और लड़की या महिला गर्भवती हो सकती हैं।
मैंने पहली बार सेक्‍स किया और…
अगर आप ने सेफ सेक्‍स किया होगा, कॉन्‍डम फटा नहीं हुआ होगा या फिर कॉन्‍डम वेजइना में गुम नहीं हुआ होगा तो आपको डरने की कोई जरुरत नहीं है। लेकिन अगर आप पूरी तरह से संतुष्‍ट होना चाहती हैं कि आप प्रेगनेंट नहीं हुई हैं तो घर पर ही इसकी जांच कर लें।
Back to top button