लेह में हिमस्खलन, एक जवान लापता दूसरे की हालत गंभीर

एजेन्सी/ Untitled-1458901840शुक्रवार सुबह लेह के तुरतुक क्षेत्र में हुए हिमस्खलन के बाद एक जवान लापता है। वहीं दूसरे जवान की हालत गंभीर बताई जा रही है। ये जवान क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर रहे थे। 

पेट्रोलिंग के दौरान ही हिमस्खलन हुआ जिसमें दोनों जवान फंस गए। लापता जवान के लिए आर्मी ने सर्च ऑपरेशन लॉंच किया है। इस हिमस्खलन के लिए ‘मध्यम खतरे’ की चेतावनी दी गई थी। लोगों को हिदायत दी गई थी वो इन क्षेत्रों में न जाएं। 

चंडीगढ़ के Snow and Avalanche Study Establishment ने यह चेतावनी जारी की थी। यह चेतावनी शुक्रवार शाम 5 बजे तक के लिए प्रभावी थी। इन क्षेत्रों में कुपवाड़ा, बारामुला, बंदीपुर और कारगिल शामिल थे। ये सभी जिले जम्मू-कश्मीर के अंतर्गत आते हैं।  

Back to top button