वेलेन्टाइन डे पर लड़की को गुलाब देना भारी पड़ गया

 अहमदाबाद में एक युवक को वेलेन्टाइन डे पर लड़की को गुलाब देना भारी पड़ गया है। युवक 14 फरवरी से जेल में है। अदालत ने बुधवार को युवक की जमानत याचिका खारिज करते हुए उसे जेल में भेजने का आदेश दिया है।

 वेलेन्टाइन डे पर लड़की को गुलाब देना भारी पड़ गया

नारोल गांव में रहते विजय यादव नामक युवक ने पड़ोश में रहती 15 वर्षीय लड़की को 14 फरवरी वेलेन्टाइन-डे के दिन गुलाब देकर अपने प्यार का इजहार किया था। इस बारे में लड़की के पिता को पता चलने से उसने पोस्को की धारा के तहत को रामोल पुलिस थाने युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई।

कलेक्टर ने इलाज कर बचाई गाय और बछड़े की जान

पुलिस ने मामला दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर लिया था। युवक वेलेन्टाइन डे के दिन से जेल में है। पुलिस ने विजय को स्थानीय अदालत ने पेश किया। आरोपी ने अदालत को बताया कि वह निर्दोष है। लड़की उससे प्रेम करती थी। उस पर गलत केस किया गया है।

सरकारी वकील ने इसका विरोध करते हुए दलील दी कि युवक लड़की से एक तरफी प्रेम करता था। पुलिस के बयान में भी लड़की ने इस बात को स्‍वीकार किया गया है। आरोपी को छोड़ने पर वह फिर इस प्रकार का कृत्य कर सकता है। दोनों की दलील सुनने के बाद कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज कर दिया।

 

Back to top button