कलेक्टर ने इलाज कर बचाई गाय और बछड़े की जान

रूद्री स्थित कलेक्टर बंगला के पास एक गाय ने शनिवार दोपहर 2.30 बजे कूड़ा-करकट के बीच बछड़े को जन्म दिया। इस दौरान दोनों तड़प रहे थे। तभी इन पर कलेक्टर सीआर प्रसन्ना और उनकी पत्नी डॉ. डी. प्रदीपा प्रसन्ना की नजर पड़ी, तो दोनों बंगले से निकले और गाय व बछड़े का उपचार शुरू कर दिया।

कलेक्टर ने इलाज कर बचाई गाय और बछड़े की जान

कलेक्टर प्रसन्ना और उनकी पत्नी ने बछड़े की सफाई की। इसके बाद बछड़े को दूध पिलाने की कोशिश की।

मालूम हो कि कलेक्टर दंपति पशु चिकित्सक भी हैं। इसलिए गाय की जांच कर बछड़े के पैर के नीचे खूर की सफाई कर उपचार किया। दोनों की हालत सुधरने पर कलेक्टर ने अपने गनमैन से कहा कि बछड़े को उठाकर साफ जगह पर ले चलो।

कलेक्टर के कहने पर उनकी पत्नी गाय व बछड़े के इलाज के लिए उपचार सामग्री लेने बंगले में गई। तब तक पशु चिकित्सा विभाग के डॉक्टर भी मौके पर पहुंच गए। कलेक्टर प्रसन्ना ने पशु चिकित्सकों से इंजेक्शन मांगकर गाय को खुद इंजेक्शन लगाया। कलेक्टर ने बताया कि 10 बाद गाय को इंजेक्शन लगाया।

बांग्लादेश में एक बस और गैस सिलिंडर से भरी हुई वैन में आमने-सामने टक्कर

कलेक्टर सीआर प्रसन्ना का कहना है कि गाय व बछड़े को उपचार व सेवा की सख्त जरूरत थी। समय पर उपचार न मिलता, तो बछड़े पर इंफेक्शन फैल सकता था। पशु चिकित्सक डॉक्टर व मानवता के नाते यह सब उसने किया। जब भी लोग इस अवस्था में कहीं भी गाय व मवेशी को देखें, तो नजर अंदाज न करें। पशु चिकित्सा विभाग, जिला प्रशासन व पुलिस के कंट्रोल रूम में इसकी जानकारी दें, ताकि गाय व मवेशी को सुरक्षित किया जा सके।

 

Back to top button